आरोपी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा, IIT BHU मामले में आरोपियों के बीजेपी कनेक्शन पर यूपी के मंत्री का बयान

IIT BHU की छात्रा के साथ रेप के मामले में पकड़े गए आरोपियों के कनेक्शन भारतीय जनता पार्टी से होने की जानकारी मिलने के बाद विपक्षी पार्टियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा जा रहा है।

वहीं इस मामले में उत्तर प्रदेश के मंत्री और वाराणसी शहर उत्तरी के विधायक रविंद्र जायसवाल द्वारा प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि अपराधी कोई भी हो बच नहीं सकता। योगी सरकार में किसी भी अपराधी को संरक्षण नहीं दिया जाता है।

iit-bhu-whoever-the-accused-is-he-will-not-be-spared-statement-of-up-minister

उन्होंने यह भी कहा कि अपराधी कितना भी ताकतवर हो और चाहे जिस भी पार्टी से जुड़ा हुआ हो यदि उसने अपराध किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी कहा कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी से यह बात लोगों को समझ लेनी चाहिए।

हालांकि दौरान मीडिया कर्मियों द्वारा पूछा गया की 60 दिनों तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर कैसे रहे क्या किसी के दबाव में आरोपियों को बचाया जा रहा था जिस पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

यह भी बता दे कि आरोपियों के बीजेपी से कनेक्शन की बात सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा एक्स पर मैसेज शेयर करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा गया।

इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा कहा गया कि इस मामले में पहले ही उन्होंने बताया था कि आरोपी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनाव चरण पर था जिसके चलते आरोपियों को केंद्र और राज्य सरकार की दबाव में 60 दिनों तक बचाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+