'हमारा देश सुरक्षित तो धर्म सुरक्षित', वाराणसी में सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान
Varanasi News: स्वर्वेद महामंदिर के शताब्दी मोहत्सव में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा, 'अगर हमारा देश सुरक्षित है तो हमारा धर्म भी सुरक्षित है, अगर हमारा धर्म सुरक्षित है तो हम भी सुरक्षित हैं।'
वाराणसी में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि हर काम देश के नाम होना चाहिए, हमारा कोई व्यक्तिगत अस्तित्व नहीं है। अगर हमारा देश सुरक्षित है तो हमारा धर्म भी सुरक्षित है, अगर हमारा धर्म सुरक्षित है तो हम भी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यह देश गुलामी की बेड़ियों से जकड़ा हुआ था।

गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करने के लिए अपनी आध्यात्मिक साधना के साथ-साथ सदगुरु सदाफल महाराज ने आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'बाबा विश्वनाथ की पावन धरा वाराणसी स्थित स्वर्वेद महामन्दिर धाम में विहंगम योग संत-समाज की स्थापना के शताब्दी समारोह महोत्सव में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।'
उन्होंने कहा कि 25,000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ हेतु आयोजित कार्यक्रम में आज सम्मिलित होने का भी सौभाग्य मिला। विहंगम योग संत-समाज दिव्य और भव्य मंदिर बनाकर कोटि-कोटि श्रद्धालुजन को भारत की योग-परंपरा और आध्यात्मिक धारा के साथ जोड़ने का कार्य कर रहा है।
इस पुण्य अवसर पर सद्गुरु सदाफलदेव जी महाराज की स्मृतियों को नमन एवं जन-जागरण के इस वृहद अभियान हेतु विहंगम योग संत-समाज तथा इससे जुड़े सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजन का हार्दिक अभिनंदन!












Click it and Unblock the Notifications