Varanasi News: अवधेश राय हत्याकांड में सुनवाई हुई पूरी, 5 जून को फैसला सुनाएगा कोर्ट
Varanasi News: 31 साल पहले हुए अवधेश राय हत्याकांड की सुनवाई पूरी हो चुकी है और कोर्ट 5 जून को फैसला सुनाएगा। इस मामले में मुख्तार अंसारी की सोमवार को बांदा जेल से ही वर्चुअली कोर्ट में कैसी हुई।

Varanasi: अवधेश राय हत्याकांड के मामले में सोमवार को वाराणसी के एमपी एमएलए कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की पेशी हुई। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी और आदित्य वर्मा ने 31 पेज के अपने लिखित बयान को दाखिल किया।
मामले में सुनवाई पूरी हो जाने के बाद अदालत ने पत्रावली को आदेश के लिए सुरक्षित रख लिया और अगली तिथि 5 जून नियत कर दी। कहा जा रहा है कि 5 जून को इस मामले में अदालत द्वारा फैसला सुनाया जाएगा।
यह भी बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अधिवक्ता अनुज यादव द्वारा वादी पूर्व मंत्री की ओर से 36 पेज का विस्तृत बहस को दाखिल करते हुए आरोपी पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को दोषी करार देने की अनुरोध की गई थी।
अदालत द्वारा फैसले की तारीख तय किए जाने के बाद 31 साल पुराने अवधेश राय हत्याकांड को लेकर वाराणसी ही नहीं गाजीपुर और मऊ जनपद में भी अब यह चर्चा हो रही है कि मुख्तार अंसारी समेत अन्य आरोपियों को क्या सजा दी जाएगी।
यह है पूरा मामला: दरअसल, 3 अगस्त 1991 को वाराणसी जिले के लहुराबीर इलाके में दिनदहाड़े अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने वालों ने गोलियों से अवधेश राय के पूरे शरीर को छलनी कर दिया था।
इस हत्याकांड के बाद सूबे की सरकार में खलबली मच गई थी और घटना के बाद मृतक अवधेश राय के भाई अजय राय ने मुख्तार अंसारी के अलावा पूर्व विधायक अब्दुल कलाम और राकेश न्यायिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले की जांच के लिए सीबीसीआईडी को भी लगाया गया था। फिलहाल 31 साल बीत जाने के बाद इस हत्याकांड में गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और सोमवार को बहस पूरी हो गई है। अब मामला फैसले के करीब पहुंच गया है और 5 जून को इस मामले में फैसला कोर्ट सुनाएगा।












Click it and Unblock the Notifications