Varanasi नगर निगम के फेसबुक पेज पर हैकर्स ने सुबह-सुबह अपलोड किया अश्लील वीडियो, लोगों का फूटा गुस्सा

UP Varanasi News: वाराणसी नगर निगम का आधिकारिक फेसबुक पेज शनिवार से हैकर्स द्वारा हैक कर लिया गया है। फेसबुक पेज पर हैकर्स द्वारा अश्लील वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं, शनिवार को पांच वीडियो और रविवार को सुबह-सुबह 6 वीडियो

Varanasi News: नगर निगम वाराणसी का आधिकारिक फेसबुक पेज शनिवार को हैकरों ने हैक कर लिया। हैकिंग के बाद लगातार हैकर्स द्वारा फेसबुक पेज पर अश्लील वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। शनिवार को सुबह में जहां पांच वीडियो अपलोड किए गए, वहीं रविवार को हैकर्स ने सुबह-सुबह छह वीडियो अपलोड किए।

सुबह सुबह उठने के बाद जब लोगों ने फेसबुक खोला और नगर निगम वाराणसी का पेज सामने आया तो लोगों को गुस्सा आ गया। लोगों द्वारा नगर निगम के अधिकारियों पर ही नाराजगी जाहिर की जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि अब तक फेसबुक पेज को रिकवर कर लेना चाहिए था।

hackers-uploaded-obscene-videos-on-varanasi-nagar-nigam-facebook-page-early-in-the-morning

जब सरकारी पेज को हैक कर लिया जा रहा है और इस तरह का अश्लील वीडियो को पोस्ट किया जा रहा है तो फिर आम आदमी का क्या होगा। लोगों का कहना है कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस और नगर निगम के अधिकारी सफलता नहीं हासिल किए हैं। ऐसे में लापरवाही साफ उजागर होती है।

दरअसल, फेसबुक पर नगर निगम द्वारा अपना पेज बनाया गया है। उस फेसबुक पेज पर नगर निगम वाराणसी के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए पोस्ट डाले जाते हैं।

शनिवार को अचानक फेसबुक पेज पर अश्लील वीडियो पोस्ट होने लगे। अश्लील वीडियो पोस्ट होने के बाद कुछ लोगों द्वारा तत्काल इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की गई। जानकारी मिलने के बाद नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया।

पता किया गया तो पता चला कि नगर निगम का पेज किसी ने हैक कर लिया है। उसके बाद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा साइबर थाने में अज्ञात हैकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल शुरू की। हालांकि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक पेज को रिकवर करने में सफलता नहीं मिली है।

काशी बन गई क्योटो: शनिवार को वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद फेसबुक यूजर मलिक खान द्वारा वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा गया है कि "अत्यंत निंदनीय नगर निगम वाराणसी के द्वारा बनारस की संस्कृति की धज्जियां उड़ा दिया आपने, कहां है नगर आयुक्त जी व महापौर जी।"

इसी तरह रॉयल कृष्ण श्रीवास्तव ने लिखा है कि नगर निगम की भी साफ सफाई करनी पड़ेगी। इसके अलावा कई अन्य लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किए गए हैं। इसी तरह विवेक त्रिपाठी नामक एक फेसबुक यूजर द्वारा लिखा गया है कि "काशी अब सही मायनो में क्योटो बन गया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+