ज्ञानवापी मस्जिद में तीसरे दिन का सर्वे शुरू, 17 मई तक कोर्ट को सौंपनी है रिपोर्ट

वाराणसी, 16 मई: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में आज यानि सोमवार को भी सर्वे का काम जारी रहेगा। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच सर्वे किया जाएगा। वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट कौशल राज शर्मा और पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा, ''कोर्ट आयोग तीसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे कर रहा है। हमने आज वैशाख पूर्णिमा पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ को प्रबंधित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है।'' बता दें, ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का आज तीसरा और अंतिम दिन है। कोर्ट कमिश्‍नर की अगुवाई में कल सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी।

gyanvapi masjid survey resumed on third day amid tight security arrangements

17 मई को कोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी रिपोर्ट

अधिवक्ता कमिश्नर विशाल सिंह ने मीडिया को बताया कि कमीशन की सर्वे का आज आखिरी दिन है। सर्वे आज पूरी तरह से सम्पन्न हो जाएगा। सर्वे में क्या-क्या जांच हुई, ये सारी बातें गोपनीय हैं। कोर्ट के आदेशानुसार प्रशासन ने पूरा सहयोग किया है। 17 मई को कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इससे पहले रविवार को शृंगार गौरी सहित अन्य विग्रहों की वस्तुस्थिति जानने के लिए करीब 4 घंटे सर्वे चला था। इस दौरान मस्जिद की पश्चिमी दीवार, नमाजस्थल के साथ ही तहखाने को सर्वे टीम ने दोबारा देखा। हिंदू पक्ष का दावा है कि सर्वे के दौरान काफी सकारात्मक वस्तुएं मिली हैं, जो कमीशन रिपोर्ट में शामिल होंगी। कोर्ट कमिश्नर मंगलवार को सिविल जज की अदालत में रिपोर्ट सौंपेंगे।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई

इस बीच, इलाहाबाद हाईकोर्ट सोमवार दोपहर 2 बजे केंद्रीय सुन्नी वक्फ बोर्ड और इंताजामिया समिति की याचिका पर सुनवाई करेगा। ज्ञानवापी मस्जिद और भगवान विश्वेश्वर मंदिर के बीच चल रहे जमीन विवाद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। इस सुनवाई में ये तय होगा कि जमीन विवाद को लेकर 31 साल पुराने मुकदमे पर सुनवाई हो सकती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+