Gyanvapi ASI Survey: रिपोर्ट से सामने आया सच, मिले ऐसे सबूत, बताने के लिए हिंदू पक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Gyanvapi ASI Survey: वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर की एएसआई सर्वे रिपोर्ट गुरुवार की रात में सार्वजनिक कर दी गई। बताया जा रहा है कि 839 पेज की रिपोर्ट हिंदू और मुस्लिम पक्ष को दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद हिंदू पक्ष के वकील द्वारा दावा किया गया है कि रिपोर्ट में ज्ञानवापी परिसर में मंदिर होने के सबूत मिले हैं।
उनके द्वारा एक होटल में कॉन्फ्रेंस करते हुए भी रिपोर्ट को सार्वजनिक कर मीडिया कर्मियों को इस बारे में बताया जा रहा है। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन द्वारा दावा किया गया कि एएसआई सर्वे में पता चला है कि भगवान शिव के तीन नाम लिखे गए हैं।

इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि सर्वे रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है। उनका कहना है कि सर्वे रिपोर्ट के माध्यम से 32 ऐसे सबूत मिले हैं जिससे यह स्पष्ट होता है कि ज्ञानवापी परिसर में पहले मंदिर थी।
हिंदू पक्ष के वकीलों द्वारा पत्रकार वार्ता के दौरान दावा किया गया कि बाबा मिल गए हैं और असी सर्वे से सब कुछ स्पष्ट हो चुका है। ऐसे में अब वहां हिंदुओं को पूजा पाठ करने की अनुमति मिलनी चाहिए।
वहीं इस मामले में अभी तक मुस्लिम पक्ष की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। मुस्लिम पक्ष का कहना है की रिपोर्ट पढ़ने के बाद ही उसके बारे में कुछ कहा जा सकता है हालांकि मुस्लिम पक्ष के कुछ लोगों का कहना है कि कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।
यह भी बता दें कि ज्ञानवापी परिसर में सर्वे करने के बाद एएसआई द्वारा 18 दिसंबर 2023 को सर्वे रिपोर्ट अदालत में दाखिल की गई थी। रिपोर्ट दाखिल किए जाने के बाद से ही हिंदू पक्ष द्वारा रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की जा रही थी।
जिला जज अजय कृषि विशेष का कहना है कि हिंदू मुस्लिम पक्ष के लोग रिपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोनों पक्ष आगामी 6 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। बताया जा रहा है कि हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन और सुधीर उपाध्याय तथा मुस्लिम पक्ष के अखलाक अहमद को रिपोर्ट सौंपी गई है।












Click it and Unblock the Notifications