कोल्डड्रिंक नहीं मिली तो भड़का दूल्हा, दुल्हन की विदाई से किया इनकार

वाराणसी। काशी के फूलपुर थानाक्षेत्र में एक बारात आई। रात में शादी की सारी रस्में संपन्न हुईं। सुबह विदाई से पहले दूल्हे ने लड़की पक्ष से कोल्डड्रिंक मांगी, लेकिन उसकी डिमांड पूरी नहीं हो पाई। फिर क्या था, दूल्हा भड़क गया और मामला इतना बढ़ गया कि उसने विदाई से ही इनकार कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाने में ही पंचायत कराकर दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई। इसके बाद दुल्हन की विदाई हो सकी।

groom refused to marry after due to cold drink

दुल्हन के मामा से मांगी कोल्डड्रिंक

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर से मंगलवार की रात फूलपुर कस्बे की दलित बस्ती में बारात आई थी। विवाह की रस्में संपन्न होने के बाद सुबह करीब चार बज रहे थे। दूल्हे ने कोल्डड्रिंक पीने की इच्छा जताई। उसके दोस्तों ने दुल्हन के मामा से कोल्ड ड्रिंक उपलब्ध कराने को कहा तो उन्होंने असमर्थता जताते हुए दुकान खुलने का इंतजार करने की बात कही। मामा की बात सुनकर दूल्हा और उसके दोस्त भड़क गए।

दोनों पक्षों में मारपीट

दुल्हन के मामा और अन्य लोगों के साथ गाली गलौज करने लगे इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दुल्हन के पक्ष के लोगों ने दूल्हे के दोस्तों की जमकर पिटाई की। नाराज दूल्हे ने दुल्हन की विदाई कराने से इनकार कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले आई, जहां घंटों चली पंचायत के बाद सुलह हुई। इसके बाद दूल्हा दुल्हन विदा कराकर ले गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+