Good Newsǃ वाराणसी एयरपोर्ट पर नहीं लगेगी वाहनों की लाइन, FASTag से कटेगा पार्किंग शुल्क
Varanasi Airport से हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक नई सुविधा शुरू होने वाली है। अब एयरपोर्ट पर आने वाले लोगों को पार्किंग में लाइन लगाकर वाहनों का पार्किंग शुल्क जमा करने से मुक्ति मिल जाएगी। अब FASTag के जरिए ऑनलाइन
Varanasi Airport: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से हवाई सफर करने वाले लोगों को अब पार्किंग में परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब FASTag के माध्यम से वाहनों का पार्किंग शुल्क चुटकियों में जमा हो जाएगा। इसके लिए वाराणसी एयरपोर्ट और एयरटेल पेमेंट बैंक द्वारा एक साजिदारी की गई है।
अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा समय में इस सेवा का ट्रायल किया जा रहा है। अभी तक यह ट्रायल सफल बताया जा रहा है और 10 जुलाई को इसका शुभारंभ कर दिया जाएगा। यह सुविधा प्रारंभ हो जाने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट के पार्किंग बैरियर के पास लगने वाला जाम कम हो जाएगा।

दरअसल, वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अभी तक मैनुअल तरीके से ही पार्किंग शुल्क भुगतान किया जाता है। ऐसे में वाहनों का लोड सुबह और शाम बढ़ने पर पार्किंग बैरियर पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
कतार लगाने के चलते यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ता है। ऐसे में पार्किंग बैरियर पर परेशान होने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी एयरपोर्ट प्रशासन और एयरटेल पेमेंट बैंक की ओर से यह नई सुविधा प्रारंभ की की जा रही है।
इस बारे में वाराणसी एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल द्वारा बताया गया कि इस सुविधा के जरिए वाराणसी एयरपोर्ट पर आने जाने वाले पर्यटकों और वाहन चालकों को वाहनों की लंबी कतार से मुक्ति मिल जाएगी। सुव्यवस्थित तरीके से फास्टैग के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट होगा।
निदेशक द्वारा कहा गया कि वर्तमान समय में इस सुविधा का ट्रायल किया जा रहा है। फास्टैग माध्यम से पेमेंट करने में यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है और यात्रियों का समय भी बच रहा है। यात्रियों से भी फीडबैक लिया गया जिसमें बताया गया कि यह सुविधा काफी अच्छी है।
उन्होंने कहा कि आगामी 10 जुलाई को अर्थात सावन के पहले सोमवार के दिन वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस सुविधा का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को पिंडरा के विधायक डॉ अवधेश सिंह के हाथों इस सुविधा का शुभारंभ होगा।












Click it and Unblock the Notifications