Good News: वाराणसी से आज़मगढ़ के बीच चलेगी ट्रेन, सिर्फ इतने रुपये में कर सकेंगे सफर

Good News: वाराणसी से आजमगढ़ के बीच यात्रा करने वालों के लिए अच्‍छी खबर है। वाराणसी से आजमगढ़ के बीच जल्द ही सीधी ट्रेन संचालित की जाएगी। सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ करने के लिए रेलवे द्वारा सर्वे कर लिया गया है।

अभी तक वाराणसी से आजमगढ़ के बीच सीधी ट्रेन संचालित नहीं होती है। ट्रेने से आजमगढ़ जाने वालों को वाराणसी से शाहगंज और मऊ होते हुए आजमगढ़ के लिए जाते रहे हैं। सीधी ट्रेन के लिए काफी समय से लोगों द्वारा मांग की जा रही थी।

good-news-direct-train-will-run-between-varanasi-and-azamgarh

रिपोर्ट की मानें तो आजमगढ़ में रेलवे द्वारा 55 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई जानी है। औडि़हार रेलवे स्टेशन से रानी की सराय रेलवे स्‍टेशन के बीच बिछाई जाने वाली रेलवे लाइन के लिए सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।

रानी की सराय से आजमगढ़ रेलवे स्‍टेशन और वाराणसी सिटी रेलवे स्‍टेशन से औडि़हार रेलवे स्‍टेशन पहले से ही जुड़ा है। ऐसे में रेल लाइन बिछाए जाने के बाद वाराणसी आजमगढ़ की बीच सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी।

आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ द्वारा बताया गया कि सांसद बनने के बाद से आजमगढ़ की जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि इस सेवा को प्रारंभ करवाने के लिए लोगों ने कई बार उनसे अनुरोध किया था।

उन्होंने यह भी कहा कि रेल मंत्री अश्वनी वैष्‍णव से मुलाकात कर उन्होंने वाराणसी से आजमगढ़ के बीच सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ करने की बात की थी। अब इसका सर्वे पूरा होने और ट्रेन सेवा प्रारंभ होने की बात सुनने के बाद आजमगढ़ के लोगों में खुशी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+