काशी सांसद रोजगार मेला: 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएशन तक सभी के लिए सुनहरा मौका, बस घर बैठे भर दें ये Online Form
Golden opportunity for employment: यदि आप भी वाराणसी के रहने वाले हैं और रोजगार की तलाश में हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। वाराणसी में काशी सांसद रोजगार मेला का आयोजन होने वाला है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गया है।
यह मेला वाराणसी के करौंदी में स्थित आईटीआई परिसर में 4 से 5 जनवरी को आयोजित होगा। इस मेले में सैकड़ो कंपनियाें द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

इसके अलावा अभ्यर्थी के पास शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और आधार कार्ड अनिवार्य रूप से होना चाहिए। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम योग्यता दसवीं पास है। यदि आप भी 10वीं पास हैं तो इसमें आवेदन कर सकते हैं।
मेला के दिन मौके पर भी आवेदन की भी सुविधा
जिन युवाओं को ऑनलाइन फॉर्म भरने की जानकारी नहीं है या फिर ऑनलाइन फॉर्म भरने में समस्या होगी वह भी इस रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उनका मेला के दिन आईटीआई परिसर में पहुंचकर मेला परिसर में ही पंजीकरण करवाना होगा।
इस वेबसाइट पर हो रहा है आवेदन
वाराणसी में लगने वाले काशी सांसद रोजगार मेला में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए www.kashisansadrojgarmela.com वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन करने का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
यहां पर अभ्यर्थी अपना नाम, पिता का नाम, अपना पता, जन्मतिथि, जेंडर, व्हाट्सएप नंबर, शैक्षणिक योग्यता के साथ ही किस डिपार्टमेंट में कार्य करने की रुचि है उसको भी आप दर्ज कर सकते हैं। दिए गए सभी ऑप्शन भरने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा। सबमिट पर क्लिक करते ही आपका आवेदन हो जाएगा।
यह लोग भी कर सकते हैं आवेदन
काशी सांसद रोजगार मेला में 10वीं 12वीं पास के साथ ही स्नातक, परास्नातक, बीटेक, बीबीए, एमबीए, होटल मैनेजमेंट, एलएलबी, डी फार्मा, बी फार्मा, फार्मा, एम फार्मा के साथ ही यदि आपके पास कोई अन्य प्रोफेशनल डिग्री है तो भी आप आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉगिन करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications