वाराणसी में जब महिला सुरक्षाकर्मी से भिड़ गई युवती, जमकर चले लात-घूंसे और थप्पड़

वाराणसी, 07 जुलाई: वाराणसी के नमो घाट पर एक युवती और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच जमकर मारपीट हो गई। लड़की ने लात-घूसों से महिला सुरक्षाकर्मी की मारा तो महिला सुरक्षाकर्मी ने उसे जमीन में गिराकर दबोच लिया। इस दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने बीच-बचाव भी करने की कोशिश की। वहीं, युवती गालियां बकती रही। लड़की और महिला सुरक्षाकर्मी का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

घाट पर जाने से रोका तो भड़क गई युवती

घाट पर जाने से रोका तो भड़क गई युवती

बताया जा रहा है कि घटना बुधवार की है। जानकारी के मुताबिक, नमो घाट पर हो रही सजावट के काम के चलते लोगों को वहां जाने से रोका गया था। इसी बीच युवती अपने दोस्त के साथ वहां पहुंची और घाट पर जाने लगी। वहां मौजूद महिला सुरक्षाकर्मी ने उसे घाट पर जाने से रोका तो वह भड़क गई। कहासुनी के बाद देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। युवती ने लात-घूसों से महिला सुरक्षाकर्मी पर हमला कर दिया। इस पर महिला ने भी खुद का बचाव करते हुए युवती को पीट दिया। घाट पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा कि युवती लातों से महिला सुरक्षाकर्मी पर हमला कर रही है। गाली-गलौज भी कर रही है और कुछ लोग बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में गुरुवार को पुलिस से पूछा गया तो पुलिस ने कहा कि शिकायत आएगी तो जांच कर कार्रवाई जरूर की जाएगी।

पीएम मोदी दौरे से पहले घाट पर चल रहा था सजावट का काम

पीएम मोदी दौरे से पहले घाट पर चल रहा था सजावट का काम

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने वाराणसी में अत्याधुनिक अक्षय पात्र मध्यान्ह भोजन रसोई का उद्घाटन किया। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज नमो घाट के रेनोवेशन फेज-1 का उद्घाटन करना था। हालांकि, बुधवार की शाम पीएमओ से कहा गया कि जब घाट के रेनोवेशन का काम पूरी तरह से कम्प्लीट हो जाएगा तभी उसका लोकार्पण पीएम करेंगे। इसलिए नमो घाट को लोकार्पण की लिस्ट से बाहर कर दिया गया। इससे पहले बुधवार की शाम घाट पर सजावट का काम चल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+