UP: बीच सड़क पर शर्मनाक काम कर रही जर्मन महिला, राहगीर ही नहीं पुलिस भी दो दिन से परेशान: Video Viral
UP News: वाराणसी जिले में जर्मनी की रहने वाली एक महिला दो दिन से सड़क पर हंगामा कर रही है। महिला को समझाने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट रहे हैं।

UP Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक जर्मन महिला 2 दिनों से सड़क पर खूब आतंक मचा रही है। सड़क पर चलने वाली गाड़ियों को रोक कर राहगीरों को परेशान करने के साथ ही वह उनके साथ मारपीट पर भी उतारू हो जा रही है।
[Video नीचे है।]
Recommended Video
पुलिस द्वारा जब महिला को समझाने का प्रयास किया जा रहा है तो महिला पुलिस कर्मियों से भी उलझ जा रही है। मंगलवार को काफी देर तक उसे मंडुवाडीह थाने में समझाया गया। उसके बाद बुधवार को भी महिला सड़क पर हंगामा करने लगी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
दरअसल, जर्मन की रहने वाली यह महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। बुधवार को यह महिला वाराणसी जिले के अति व्यस्त माने जाने वाले मंडुवाडीह चौराहे पर पहुंची उसके बाद हंगामा शुरू कर दी। महिला के हाथ में पत्थर भी था और वह राहगीरों को रोककर उनसे उलझ रही थी।
इसी बीच वहां से गुजर रही एक कार को उसने जबरन रोक लिया। कार को रोकने के बाद महिला कार के छत पर चढ़ गई। छत पर चढ़ने के बाद अजीबोगरीब हरकत करने लगी। महिला को देखने के लिए चौराहे पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।
इस दौरान जब कोई व्यक्ति अपने मोबाइल से महिला का वीडियो या फोटो बनाने का प्रयास करता तो उसे देखते ही महिला और आक्रोशित हो जा रही थी। मोबाइल में फोटो और वीडियो बनाने वाले लोगों से भी महिला ने जमकर शरारत की।
कार से उतरने के बाद महिला समीप में स्थित एक होटल के गेट पर चली गई। वहां पहुंचकर उसने होटल के एक कर्मचारी को पकड़ लिया और उसे छोड़ने का नाम नहीं ले रही थी। इस दौरान काफी प्रयास के बाद किसी तरह कर्मचारी को लोगों ने महिला से मुक्त कराया।
सूचना मिलने के बाद मंडुआडीह थाने की पुलिस चौराहे पर पहुंची और महिला को पकड़कर थाने ले आई। थाने पहुंचने के बाद वह पुलिस कर्मियों से भी उलझ गई। महिला पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी।
लोगों द्वारा यह भी बताया गया कि मंगलवार को भी महिला द्वारा इसी तरह से चौराहे पर हंगामा किया गया था। मंगलवार को भी पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले गई थी और काफी देर तक समझाने के बाद उसे छोड़ दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications