वाराणसी: रास्ते में पुआल की वजह से कार ले जाने में हुई दिक्कत तो पूर्व प्रधान और बेटे को मार दी गोली

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मामूली विवाद में पूर्व प्रधान व पत्रकार और उसके बेटे को पड़ोसी ने गोली मारकर घायल कर दिया। रास्ते में पुआल रखे होने की वजह से कार से आने-जाने वाले पड़ोसी को परेशानी हुई तो वह खून-खराबे पर उतर आया। दस दिन पहले तो उसने गोली मारने की धमकी दी थी जिसे पूर्व प्रधान ने गंभीरता से नहीं लिया था। शुक्रवार को उसने अपने घर के बाहर ही गोलियां दागी थीं। शनिवार को उसने पूर्व प्रधान और उसके बेटे पर गोली चला दी। घायल बाप-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे की हालत गंभीर है। पुलिस आरोपी पड़ोसी की तलाश कर रही है।

Former Gram Pradhan and his son shot by neighbour

घटना चौबेपुर के पूरनपट्टी गांव की है। दीपक मिश्र अपनी कार से जिस रास्ते से आता-जाता था उसी रास्ते में पड़ोसी पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार पांडेय का नलकूप था जहां पुआल पड़ा था। दस दिन पहले रास्ते में पड़े पुआल को लेकर दीपक मिश्र का सुरेंद्र पांडेय के बेटे से विवाद हुआ था। उसने तब गोली मारने की धमकी भी दी थी। सुरेंद्र के परिवार ने उसकी इस धमकी को नजरअंदाज कर दिया था। शुक्रवार को दीपक मिश्र ने अपने घर के बाहर फायरिंग की। इस पर भी सुरेंद्र पांडेय के परिवार ने ध्यान नहीं दिया।

शनिवार की शाम में जब सुरेंद्र पांडेय का बेटा पवन पांडेय अपने खेत में खड़ा थे तभी पीछे से दीपक मिश्र ने उसको गोली मारी। पवन के पेट और पैर में गोली लगी। पवन को बचाने के लिए सुरेंद्र पांडेय दौड़े तो दीपक मिश्र ने उन पर भी गोली चलाई और वहां से फरार हो गया। दीपक मिश्र की चलाई एक गोली गाय को भी लगी। सुरेंद्र पांडेय और उनके बेटे को अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। सूचना मिलने पर एसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से पुलिस को बंदूक की गोली का एक खोखा मिला है। पुलिस ने आरोपी दीपक मिश्र को पकड़ने के लिए दो टीमें बना दी हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+