कोहरे के कारण Varanasi Airport पर फ्लाइट में देरी, यात्रियों ने किया हंगामा, आप भी बरतें ये सावधानियां
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी मंगलवार को कोहरे का असर देखने को मिला। घने कोहरे के चलते दृश्यता कम हो जाने पर मंगलवार को विमान सेवाएं प्रभावित हुई। जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विमान विलंबित होने के चलते Varanasi Airport के मुख्य टर्मिनल भवन में विमान यात्रियों द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान यात्रियों और एयरलाइंस कर्मचारियों में तीखी नोकझोंक भी हुई। एक यात्री द्वारा इसका वीडियो भी ट्वीट कर किया गया है।

दरअसल, ठंड का सीजन प्रारंभ हो जाने के कारण विमानों के विलंबित होने का दौर शुरू हो चुका है। मंगलवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई जाने वाली अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1492 करीब चार घंटे भी विलंबित रही।
विमान से सफर करने वाले राकेश कुमार यात्री द्वारा बताया गया कि विमान 9:15 बजे वाराणसी से मुंबई जाने वाला था ऐसे में सुबह में ही वे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। जांच प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद विमान का इंतजार करने लगे।
उन्होंने बताया कि एयरलाइंस कर्मियों द्वारा पहले कहा गया की फ्लाइट थोड़ी लेट है, जिसके चलते कुछ देर इंतजार करना पड़ेगा। बाद में एयरलाइंस के कर्मचारियों द्वारा बताया गया की फ्लाइट 1:35 बजे वाराणसी से मुंबई जाएगी।
काफी देर से इंतजार करें यात्रियों को जब इसके बारे में जानकारी मिली तो यात्री एयरलाइंस के काउंटर पर पहुंच गए। एयरलाइन काउंटर पर पहुंचकर यात्रियों ने एयरलाइंस के कर्मचारियों से पूछताछ की। इस दौरान कुछ यात्री हंगामा करने लगे और एयरलाइन कर्मियों से भी नोंकझोंक किए।
इसी तरह वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने और जाने वाली कई अन्य विमान भी विलंबित रहे। वन इंडिया रिपोर्टर से बात के दौरान आकासा एयर के यूपी के सेल्स अधिकारी राहुल सिंह द्वारा बताया गया कि कोहरे के चलते विमान विलंबित हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि कोहरे का सीजन प्रारंभ हो चुका है, ऐसे में फ्लाइट का स्टेटस चेक करने या फोन कर फ्लाइट के बारे में जानकारी लेने के बाद ही यात्री एयरपोर्ट पर पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications