दिल्ली से 150 यात्रियों को लेकर रांची पहुंची Flight, खराब मौसम के कारण वाराणसी डायवर्ट
UP: रांची में गुरुवार की शाम मौसम खराब होने के चलते दिल्ली से रांची पहुंची Flight को रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। रांची हवाई क्षेत्र में फ्लाइट चक्कर लगाती रही बाद में उसे वाराणसी के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
डाइवर्ट करने के बाद रात 8:30 बजे फ्लाइट वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। हवाई अड्डे पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करने के बाद यात्रियों को फ्लाइट में ही रोक कर रखा गया था। बाद में रांची में मौसम ठीक हो जाने पर फ्लाइट वाराणसी से रांची के लिए रवाना हुई।

दरअसल, विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट यूके 753 गुरुवार को अपने निर्धारित समय से करीब आधे घंटे देरी से शाम 6:30 बजे दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट में 150 यात्री सवार थे। दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद फ्लाइट रांची हवाई क्षेत्र में पहुंच गई।
हालांकि फ्लाइट जब रांची में पहुंची इस दौरान रांची में मौसम खराब हो गया था और दृश्यता कम होने के चलते फ्लाइट को रांची एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं दी गई। लैंडिंग की अनुमति न मिलने के बाद पायलट फ्लाइट को आसमान में ही लेकर चक्कर लगाता रहा।
काफी देर तक चक्कर लगाने के बाद भी जब रांची एयरपोर्ट पर मौसम ठीक नहीं हुआ उसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा फ्लाइट को वाराणसी के लिए डायवर्ट कर दिया गया। डायवर्ट किया जाने के बाद रात 8:30 बजे फ्लाइट वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंची और वाराणसी एयरपोर्ट पर उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा एप्रन पर खड़े फ्लाइट में ही यात्रियों को बैठा कर रखा गया। इस बारे में एयरलाइंस के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि रांची में मौसम खराब होने के चलते दिल्ली से रांची जा रही फ्लाइट को वाराणसी के लिए डायवर्ट किया गया था। रांची में मौसम ठीक हो जाने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट से सभी यात्रियों को लेकर विमान रांची के लिए प्रस्थान कर गया।












Click it and Unblock the Notifications