वाह रे पुलिस... SP Rural कार्यालय के समीप हुई चोरी और दर्ज नहीं हुआ FIR, पूर्व IPS ने किया ट्वीट
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में चोरी होने के 4 दिन बाद भी पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज नहीं की गई, इस मामले में रिटायर्ड आईपीएस द्वारा ट्वीट कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाया गया सवाल
वाराणसी, 01 सितंबर: वाराणसी जिले के बड़ागांव थाने से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोईराजपुर गांव में बीते रविवार को मीरा श्रीवास्तव के मकान में चोरी हुई थी। घटना के समय परिवार के लोग अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। वापस आने के बाद जब उनको घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल किया गया लेकिन इस मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किया गया। किसी तरह यह मामला रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर तक पहुंच गया और उन्होंने गुरुवार को ट्वीट करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया। ट्वीट करने के बाद पुलिस हरकत में आई और भुक्तभोगी से संपर्क करते हुए एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया गया।

फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड ने किया था जांच
भुक्तभोगी द्वारा गहने और नगदी सहित करीब 20 लाख से अधिक रुपए की चोरी होने की बात कहने पर पुलिस के होश उड़ गए। घटना के दिन ही पुलिस द्वारा मौके पर फिंगरप्रिंट और डाग स्क्वायड को बुलाया गया। देर रात तक फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड ने जांच किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रात हो जाने के चलते भुक्तभोगी द्वारा सोमवार को सुबह में पुलिस से लिखित शिकायत की गई। आरोप है कि शिकायत करने के बाद पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज नहीं किया गया। एफ आई आर दर्ज कराने के लिए भुक्तभोगी काफी परेशान हुआ।

अमिताभ ठाकुर के ट्वीट के बाद मची हड़कंप
इस मामले की जानकारी रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर को लगी उसके बाद उन्होंने ट्वीट कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। अमिताभ ठाकुर द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल भुक्तभोगी से संपर्क की। पुलिस द्वारा कहा गया कि एफ आई आर दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वही भुक्तभोगी का कहना है कि पुलिस द्वारा उसे 4 दिनों तक दौड़ाया गया लेकिन एफआईआर तक दर्ज नहीं किया गया। भुक्तभोगी द्वारा पुलिस के साथ ही सरकार के ऊपर भी सवाल उठाया गया।

गांव में ही है एसपी ग्रामीण का कार्यालय
बताया जा रहा है कि कोईराजपुर गांव में जहां पर चोरी हुई है, उसी गांव में पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण का कार्यालय भी है। पुलिस चौकी हरहुआ और पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण का कार्यालय घटनास्थल से लगभग बराबर दूरी पर ही स्थित है। ऐसे में सवाल यह भी उठाया जा रहा है कि जहां पर पुलिस कर्मियों का प्रतिदिन जमावड़ा होता है और वहीं पर हौसला बुलंद चोरों द्वारा घटना को अंजाम दी गई। चोरी की घटना हो जाने के बाद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications