Varanasi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किये बाबा के दर्शन, मां अन्नपूर्णा के दरबार में भी कीं पूजा-अर्चना
Varanasi News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तीन दिवसीय दौरे पर काशी में हैं। रविवार को उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से पूजन अर्चन किया तथा विश्व कल्याण की कामना कीं। इसके अलावा उन्होंने मां अन्नपूर्णा दरबार पहुंचकर माता रानी का भी दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने मां अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी से मुलाकात और बातचीत भी कीं।
इस दौरान मंदिर के महंत शंकरपूरी द्वारा मां अन्नपूर्णा मंदिर के द्वारा कराए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जानकारी दी गई। मंदिर द्वारा कराए जा रहे सामाजिक कार्यों को जानने के बाद वित्त मंत्री काफी प्रभावित हुईं। इस दौरान उन्होंने मंदिर के महंत को अंग वस्त्र भेंट किया।

मालूम हो कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार की देर शाम वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं थी। हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से वे वाराणसी पहुंचीं और वाराणसी में ही उन्होंने रात्रि विश्राम किया। सुबह में वाराणसी के मेयर, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने उनसे मुलाकात की।
मुलाकात करने के बाद रविवार को सुबह में बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के धाम पहुंचकर उन्होंने दर्शन पूजन किया। बताया जा रहा है कि रविवार को दर्शन पूजन और निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वाराणसी में ही रविवार को भी वे रात्रि विश्राम करेंगी। उसके बाद सोमवार को सुबह में सावन के अंतिम सोमवार के दिन बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करने के बाद वे सोमवार दोपहर में वाराणसी से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।
केंद्रीय वित्त मंत्री तथा जी-20 समिट में शामिल होने के लिए आने वाले मेहमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। मेहमानों के आवागमन वाले रास्तों तथा वित्त मंत्री के आवागमन वाले रास्तों और चौराहे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications