Varanasi: 'दारू पी के डांस...' घराती-बाराती भिड़े, दूल्हे के भाई का सिर फटा, कई अन्य घायल
वाराणसी में एक शादी समारोह में डीजे पर बज रहे गाने पर डांस करने को लेकर बाराती और घराती में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से जमकर लाठी-डंडे चली इस दौरान दूल्हे के भाई का सिर फट गया। उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे

Varanasi में डीजे पर बज रहे गाने पर डांस करने को लेकर एक शादी समारोह में लड़की और लड़का पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के युवा आमने-सामने हो गए और इस मारपीट में दूल्हे का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूल्हे के भाई को पहले लोग नजदीकी चिकित्सालय में ले गए वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद गांव में पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह शादी संपन्न हुई।
दरअसल, यह पूरा मामला वाराणसी जनपद के कपसेठी थाना अंतर्गत बरकी गांव का है। गांव में पकड़ीतर स्थित एक बस्ती में शुक्रवार रात्रि में मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के दो महिला गांव से बारात आई थी। बताया जा रहा है कि तय समय पर बारात गांव में पहुंची।
गांव में दोनों पक्षों में डांस के दौरान विवाद न हो इसे ध्यान में रखते हुए लड़की पक्ष द्वारा भी डीजे का इंतजाम किया गया था। बताया जा रहा है कि शादी में शामिल युवक शराब के नशे में धुत थे और द्वारचार के समय बराती घराती अलग-अलग डांस कर रहे थे।
इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी होने के बाद बाराती पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना दूल्हे के भाई को दिया। सूचना मिलने के बाद दूल्हा का भाई वहां पहुंचा और लोगों को समझाना शुरू किया।
हालांकि बात नहीं बनी और उसके बाद हाथापाई होने लगी। हाथापाई होते देख दोनों पक्ष से काफी संख्या में युवा लाठी डंडा लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे दूल्हे का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके अलावा लड़की और लड़का पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग भी मामूली रूप घायल हुए। इस दौरान दोनों पक्षों से चले लाठी-डंडे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि बाद में मौके पर पहुंचे दोनों पक्ष के संभ्रांत लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
मारपीट के बाद बेटे के घायल हो जाने पर दूल्हे के पिता शादी करने से इंकार कर दिया और बारातियों को वापस लेकर जाने लगे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे कपसेठी थानाध्यक्ष सतीश यादव द्वारा दोनों पक्षों को समझाया गया।
घायल युवक को लोग निजी चिकित्सालय में ले गए जहां से उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न कराई गई। शादी संपन्न होने के बाद सुबह में दूल्हे के साथ दुल्हन की विदाई भी करवा दी गई।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गई है। यदि शिकायत की जाती है तो शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications