मजदूर के 10 वर्षीय बेटे के मुख से शिव तांडव स्तोत्र सुनकर भाव-विभोर हुए पीएम
पांचवी के छात्र ध्रुव के मुख से शिव तांडव सुनकर भाव-विभोर हुए पीएम, वाराणसी के एलटी कालेज में 20 बच्चों से किये मुलाकात
वाराणसी, 7 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अर्दली बाजार में स्थित एलटी कॉलेज में अक्षय पात्र रसोंई का उद्घाटन किये। उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री एमडीएम बनाने की प्रक्रिया को देखने के साथ ही एमडीएम बनाने वाली मशीनों के बारे में भी जानकारी लिए। इस दौरान पीएम परिषदीय स्कूलों के 20 बच्चों से भी मुलाकात किये। बच्चों ने अपनी अलग-अलग प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री का मन मोह लिया। चोलापुर ब्लाक के धरसौना निवासी कक्षा 5 के छात्र ध्रुव तिवारी ने प्रधानमंत्री को शिव तांडव स्तोत्र सुनाया। छोटे बच्चे के मुख से शिव तांडव स्तोत्र सुनकर प्रधानमंत्री भाव-विभोर नजर आए।

पिता करते हैं मजदूरी और खेती किसान
बातचीत के दौरान ध्रुव के पिता हंसराज तिवारी ने बताया कि वे मजदूरी और खेती किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता स्व. राजेन्द्र तिवारी रामायण का पाठ करते थे। ध्रुव के जन्म से पहले ही उनके पिता की मौत हो गई। ध्रुव के पिता का मानना है कि उनके पिता स्व. राजेंद्र तिवारी के गुण उनके बच्चे ध्रुव के अंदर हैं। ध्रुव की मां प्रीति तिवारी स्नातक की हैं और घर का कामकाज करने के साथ ही ध्रुव और उसके छोटे भाई देव तिवारी को पढ़ाती भी हैं। हंसराज तिवारी ने यह भी बताया कि ध्रुव तिवारी को शिव तांडव स्तोत्र के साथ ही कई अन्य श्लोक भी कंठस्त हैं।
घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता
प्रधानमंत्री भाव-विभोर होकर करीब एक मिनट तक ध्रुव तिवारी के मुख से शिव तांडव स्तोत्र सुनते रहे। इसका वीडियो सायं काल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उसके बाद गांव के लोग, शुभचिंतक व रिश्तेदारों द्वारा ध्रुव तिवारी और ध्रुव के माता-पिता को बधाई दी जा रही है। परिजनों ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका बेटा प्रधानमंत्री से मिलेगा और उन्हें शिव तांडव स्तोत्र सुनाएगा। ध्रुव के पिता ने कहा कि वे अपने बेटे को डॉक्टर बनाना चाहते हैं हालांकि उनका बेटा जो भी करना चाहेगा उसके लिए यह बेटी पर दबाव नहीं बनाएंगे।
इन बच्चों से प्रधानमंत्री ने की मुलाकात
ध्रुव तिवारी, रूबी सिंह, अर्चना सिंह, आयुषी पटेल, सना, फलक नाज, अंश यादव, अंशिका, तमन्ना पांडेय, साक्षी यादव, आयुषी, जान्हवी पटेल, पलक सिंह, उपासना, स्वाती, सुहैल, प्रतीक सिंह, शिवम, अंजेश पटेल, कृष्णा मौर्या आदि बच्चों ने प्रधानमंत्री ने मुलाकात किया।
ये भी पढ़ें - यहां 1 लाख विद्यार्थियों के लिए बनाया जा सकेगा खाना, PM ने अक्षय-पात्र की रसोई का उद्घाटन किया












Click it and Unblock the Notifications