पति को छोड़ दो बच्चों की मां ने गैर मर्द से बनाए संबंध, पिता ने उतारा मौत के घाट

भदोही। यूपी के भदोही में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता को बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बेटी अपने पति को छोड़ गांव के दूसरे युवक से प्यार करने लगी थी। बेटी के अवैध संबंधों से परेशान होकर पिता ने उसकी हत्या कर दी।

father kills daughter over her illicit relationship

क्या है पूरा मामला

भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में रहने वाले कृष्ण कुमार पांडेय की विवाहित बेटी रुचि पिता की मर्जी के खिलाफ जौनपुर निवासी अपने पति विवेक को छोड़कर मायके चली आई थी। वह गांव के विकास नाम के युवक के प्यार में पड़ गई थी। 17 मई को गांव से कुछ दूर रुचि का शव खेत से बरामद हुआ था।

प्रेमी की कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि महिला ससुराल छोड़कर अपने मायके वापस लौट आई थी। उसके गांव से कुछ दूर किसी विकास नाम के युवक से अवैध संबंध थे। रुचि का पिता कोलकाता से वापस जंघई स्टेशन पहुंचा और रुचि को अपने पास बुलाया। पिता जब रुचि को लेकर खेत की तरफ जा रहा था तो रुचि ने विकास नाम के अपने प्रेमी को फोन लगाकर बताया कि फोन को बंद मत करना। इसी बीच कुछ दूर खेत में ले जाकर पिता ने चाकू मारकर रुचि की हत्या कर दी और मुंबई फरार हो गया। हत्या का राजफाश उसके प्रेमी के कॉल डिटेल से हुआ और गुत्थी सुलझ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+