Election 2023: तीन राज्यों में जीत की ओर BJP, वाराणसी में जश्न का माहौल, नेताओं ने फोड़े पटाखे, किया डांस
Election Result 2023: देश के चार राज्यों में मतदान के बाद रविवार को मतगणना जारी है। चारों राज्यों के परिणाम रात तक क्लियर हो पायेंगे। हालांकि अभी तक जो रुझान सामने आ रहे हैं उनसे स्पष्ट हो रहा है कि तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत में सरकार बना सकती है।
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की वापसी और राजस्थान व छत्तीसगढ़ कांग्रेस के हाथ से छीनने के कारण पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। ऐसा ही हाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी देखने को मिल रहा है।

वाराणसी में रोहनिया स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर रविवार दोपहर से ही भारी संख्या में नेताओं कार्यकर्ताओं का जुटान होने लगा था। दोपहर बाद जब परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जाने लगे तो नेताओं द्वारा जश्न मनाया जाने लगा।
कार्यालय के बाहर ढोल नगाड़े बजाकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता डांस करने लगे। साथ ही मिठाई खिलाकर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। पटाखों के फोड़ने का दौर दोपहर बाद से शुरू हुआ और देर शाम तक चलता रहा।
इस दौरान लोग प्रधानमंत्री का कटआउट लेकर भी जश्न मनाए। इस बारे में पार्टी के नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास हो रहा है। यही कारण है कि लाेगों द्वारा भारतीय जनता पार्टी काे पसंद किया जा रहा है। इस उदाहरण तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत है।
नेताओं ने यह भी कहा कि देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव को आगामी लोकसभा चुनाव का सेमीफाइन माना जा रहा था। रविवार को मतगणना से स्पष्ट हो रहा है कि तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी केंद्र में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications