Eid Al Adha 2023: किशमिश खाते हैं ये बकरे, नाम हैं जय और वीरू, कीमत है सवा लाख से ज्यादा

Eid Al Adha 2023: बकरीद का त्योहार अब नजदीक है, ऐसे में वाराणसी के बेनियाबाग स्थित बकरा मंडी में यूपी और राजस्थान के अलग-अलग जिलों से व्यापारी बकरे बेचने आ रहे हैं।

Eid Al Adha 2023: बकरीद का त्योहार अब नजदीक है, ऐसे में बकरों की खरीदारी भी जमकर हो रही है। वाराणसी के ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी इलाकों से भी बकरों की खरीदारी की जा रही है। वहीं बेनियाबाग बकरा मंडी में दूर-दूर से व्यापारी बकरे बेचने आ रहे हैं।

इस समय बेनिया बकरा मंडी में आए दो बकरे चर्चा में हैं। दोनों बकरों की कीमत सवा लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इन बकरों को एक बार देखने के बाद लोग इन्हें देखते ही रह जाते हैं, बकरों को लेकर मेरठ के रहने वाले कल्लू नामक व्यापारी वाराणसी आए हैं।

Eid Al Adha 2023: These goats eat raisins, the price is more than 1.25 lakh

व्यापारी कल्लू द्वारा मीडिया कर्मियों को बताया गया कि इन दोनों बकरों को पालने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। कल्लू द्वारा बताया गया कि दोनों बकरों को चना के साथ ही वह किसमिस भी खिलाते हैं। इसके अलावा दोनों बकरे हमेशा साथ में ही रहते हैं।

हमेशा साथ में रहने के चलते ही दोनों बकरों का नाम जय और वीरू रखा गया है। कल्लू द्वारा बताया गया कि दोनों की जोड़ी बचपन से ही है। दोनों को साथ में ही में बेचना चाहते हैं। फिलहाल, व्यापारी द्वारा मांगी जा रही कीमत अभी नहीं मिली है जिसके चलते बकरी बकरा मंडी में ही पड़े हैं।

80 हजार में बिका सुल्तान: बेनिया बकरा मंडी में राजस्थानी, गंगापरी, तोतापरी, नटिया सहित अन्य नस्लों के बकरे और बकरियां आ रही है। व्यापारियों द्वारा बताया गया कि बाजार में इन्हीं नस्लों के बकरों की अधिक डिमांड भी है।

इसी तरह बकरा मंडी में गुरुवार को राजस्थानी नस्ल का यह बकरा 80 हजार रुपए में बेचा गया। उस बकरे का नाम सुल्तान था और बकरे को वाराणसी के शिवाला के रहने वाले परवेज कादरी ने खरीदा। बकरा पालने वाले व्यापारी द्वारा बताया गया कि सुल्तान 105 किलो से अधिक वजनी है और कभी भी वह जमीन पर नहीं सोता है। उसे सोने के लिए तख्त लगाना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+