Varanasi : मणिकर्णिका घाट पर दबंगों के मनमानी से नाराज डोम राजा परिवार ने रोका शवदाह

Varanasi के मणिकर्णिका घाट पर दबंगों द्वारा शवदाह स्‍थल के पास लकड़ी रखे जाने से नाराज डोमराजा परिवार ने आज एक घंटे शवदाह रोक दिया

Varanasi, 01 अगस्‍त : वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर दबंग लोगों द्वारा शवदाह स्‍थल के आस-पास पर लकड़ी रखे जाने से नाराज डोम राजा परिवार ने सोमवार को एक घंटे तक शवदाह रोक दिया। डोम राजा परिवार के लोगों ने कहा कि दबंग लोगों द्वारा शवदाह स्‍थल के पास आए दिन लकड़ी रख दी जाती है, मना करने पर लोग मारपीट और दुर्व्‍यवहार भी करते हैं। इस समस्‍या का समाधान किया जाना चाहिए। वहीं शवदाह रोके जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चौक इंस्‍पेक्‍टर के आश्वासन पर डोम राजा परिवार द्वारा शवदाह प्रारंभ किया गया।

मंगलवार शाम तक करेंगे इंतजार

मंगलवार शाम तक करेंगे इंतजार

पुलिस द्वारा आश्वासन मिलने के बाद डोम राजा परिवार के लोगों ने कहा कि इसका 24 घंटे के अंदर समाधान किया जाना चाहिए। यदि मंगलवार शाम 4 बजे तक इसका समाधान नहीं किया गया तो पुनः शवदाह रोक दिया जाएगा। डोम राजा परिवार के लोगों ने यह भी कहा कि शवदाह स्‍थल पर पर लकड़ी रख दिए जाने के बाद शव लेकर आने वाले लोगों को जहां शव रखने में समस्‍या होती है, वहीं शवदाह करते समय भी समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है।

बातचीत कर किया जाएगा समाधान

बातचीत कर किया जाएगा समाधान

डोम राजा परिवार के भानू चौधरी और अन्‍य लोगों से बात करते हुए इंस्‍पेक्‍टर चौक शिवाकांत मिश्रा द्वारा 24 घंटे का समय मांगा गया। उन्‍होंने कहा कि दोनों पक्षों के लोगों संग बैठक और बातचीत कर इस समस्‍या का स्‍थायी समाधान करवाया जाएगा। वहीं उन्‍होंने यह भी कहा कि यदि किसी पक्ष द्वारा यदि गलत किया जाता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

गंगा का जलस्‍तर बढ़ने से अधिक समस्‍या

गंगा का जलस्‍तर बढ़ने से अधिक समस्‍या

पहाड़ी इलाकों में बरसात होने के चलते गंगा का जलस्‍तर इस समय काफी बढ़ गया है, हालांकि सोमवार से गंगा के जलस्‍तर में अब कमी देखी जा रही है। लोगों ने बताया कि जलस्‍तर बढ़ जाने के बाद घाट पर कम जगह ही बचा है। जगह कम होने से शवदाह स्‍थल के पास लकड़ी भी रखी जा रही है और शवदाह भी किया जा रहा है। इस स्‍थिति में अधिक समस्‍या हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+