Happy New Year: नए साल पर श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करने का बना रहे हैं प्लान, तो पढ़ लें यह खबर
Happy New Year: श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन कर यदि आप भी नए साल की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। वाराणसी में नए साल पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गाइडलाइन जारी की गई है।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक कर यह निर्णय लिया कि नए साल पर बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंचने वाली लोग बाबा का स्पर्श दर्शन नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं से यह भी अनुरोध किया गया है कि वह कम समान लेकर आएं।

दरअसल, इस बार नया साल सोमवार के दिन पड़ रहा है ऐसे में संभावना जताई जा रही की काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। इसके अलावा बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो नए साल की शुरुआत दर्शन पूजन से करते हैं।
इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे। बैठक में आने ले लिया गया कि एक जनवरी को वीआईपी, बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए गोल्फ कार्ट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
बीमार और दिव्यांग तथा बुजुर्ग श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए गोदौलिया चौराहे पर व्हीलचेयर भी उपलब्ध रहेगी। गोदौलिया चौराहे से दशाश्वमेध घाट तक पहुंचाने और वापस लाने का किराया 200 रुपए निर्धारित है। इसके अलावा गोदौलिया चौराहे से विश्वनाथ मंदिर ले जाने और ले आने का किराया 400 रुपए निर्धारित है।
इसी तरह गोदौलिया से काल भैरव मंदिर तक दर्शन कराने का 600 रुपए किराया निर्धारित है। अधिकारियों ने गोल्फ कार्ट चालकों और व्हीलचेयर लेकर चलने वालों को सख्त निर्देश दिया गया है कि श्रद्धालुओं से निर्धारित रेट से अधिक किराया लेने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications