Dev Diwali 2023: 70 देशों के मेहमान देखेंगे देव दिवाली, एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत, जगमगाएंगे काशी के चौराहे
Dev Diwali 2023: वाराणसी में सोमवार को देव दिवाली मनाई जाएगी। देव दिवाली पर्व पर वाराणसी के घाटों को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। घाटों को सजाने की तैयारी रविवार को लगभग पूरी कर ली गई हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात में भी काशी की देव दिवाली का जिक्र किया गया।
देव दिवाली में इस बार 12 लाख से अधिक पर्यटकों की आने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा 70 देश के राजदूत और विदेशी मेहमान भी भव्य देव दिवाली देखने के लिए काशी आ रहे हैं। मेहमानों के आगमन को देखते हुए तैयारी पूरी कर ली गई है।

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मेहमानों का भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वहां में सवार होकर विदेशी मेहमान शहर के लिए प्रस्थान करेंगे। मेहमानों के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट से शहर को जोड़ने वाले फोरलेन को भव्य तरीके से सजाया गया है।
इसके अलावा चौराहों पर भी बंद सजावट की गई है। रविवार को मन की बात में काशी की देव दिवाली का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा तो मन करता है कि काशी की देव दीपावली जरूर देखूं लेकिन इस बार मैं काशी तो नहीं जा पा रहा हूं।
31500 लीटर सरसों तेल से जलेंगे दीप
अधिकारियों का कहना है कि वाराणसी में करीब 21 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। इसमें पर्यटन विभाग के साथ ही कई संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। 84 घाटों पर दीप जलाने के लिए घाटों को अलग-अलग जोन में बांटकर लोगों को जिम्मेदारी भी दी गई है।
इसी तरह देव दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को भी भव्य तरीके से सजाया जाएगा। बाबा विश्वनाथ का श्रृंगार और सजावट करने के लिए बेंगलुरु, कोलकाता, थाईलैंड और ऊटी से फूल मंगाए गए हैं। 11 टन फूलों से गर्भगृह के साथ ही काशी विश्वनाथ धाम की भव्य तरीके से सजावट की जाएगी।
गंगा आरती देखने पहुंचेंगे 3 लाख से अधिक लोग
देव दीपावली पर्व पर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती को देखने के लिए भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार लाख या उससे अधिक पर्यटक दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखने के लिए पहुंच सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications