वाराणसी में बोले डिप्टी सीएम, सनातन धर्म को टारगेट करना दुखद, अधर्मियों को माफ नहीं करेगी जनता

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। गुरुवार को दोपहर बाद वे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। इसके बाद वाराणसी शहर में कई कार्यक्रमों में भी डिप्टी सीएम ने हिस्सा लिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म को टारगेट करना दुखद है। ऐसे अधर्मियों को हिंदुस्तान की जनता माफ नहीं करेगी। शुक्रवार को भी वाराणसी में डिप्टी सीएम कई कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके अलावा निजी अस्पताल का भी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने और शुभारंभ करने के बाद सायं काल लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे।

deputy-cm-said-in-varanasi-targeting-sanatan-dharma-is-sad

दरअसल, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक गुरुवार को दोपहर बाद राजकीय विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की उसके बाद वे शहर के लिए प्रस्‍थान कर गए।

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में उन्होंने दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन करने के बाद आईएमए के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए यूपी सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहे हैं। अस्पतालों में बेड रिजर्व कर दिए गए हैं।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की बैठक मैं उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि यदि कहीं भी लापरवाही नजर आती है तो दोषी पाए जाने वाले लोगों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड आदि से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों में तैयारियां पूरी कर ली गई है। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाएं और इलाज के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है।

देखें Video:-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+