उमेश पाल हत्याकांड: वाराणसी में डिप्टी सीएम बोले- ऐसी सजा देंगे कि सात पीढ़ियों के लोग नहीं भूल पाएंगे
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि उमेश पाल के हत्यारों को ऐसी सजा दी जाएगी कि सात पीढ़ियां सजा को याद रखेंगी।

यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सोमवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने प्रयागराज की घटना को दुखद बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अभी घटना की जांच की जा रही है और अपराधियों को ऐसी सजा दी जाएगी कि उनकी सात पीढ़ियों के लोग भी उसे भूल नहीं पाएंगे।

अब यूपी की पहचान बदल चुकी है
डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में अपराध की कई घटनाएं होती थी। पहले दुकान मकान और जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया जाता था और बहू बेटियों की इज्जत खतरे में रहती थी। लेकिन अब उत्तर प्रदेश पूरी तरह बदल चुका है। डबल इंजन की सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में काफी कुछ बदलाव किया गया है। स्वास्थ्य शिक्षा बिजली सहित अन्य सभी क्षेत्रों में प्रदेश सरकार द्वारा काफी कार्य किए गए हैं। उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है और उत्तर प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है। उत्तर प्रदेश में काफी कुछ बदलाव होने के कारण ही नए निवेश आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में और भी बहुत कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।
जन औषधि केंद्र का किए उद्घाटन
मालूम हो कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सोमवार को वाराणसी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। उप मुख्यमंत्री द्वारा वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में से ही जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब अस्पताल में भर्ती होने वाले गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को भी सस्ती दवाइयां आसानी से मिल जाएंगे। लोगों को दवाइयों के लिए मोटी कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी। जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने पूर्व की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उमेश पाल हत्याकांड मामले को दुखद बताते हुए कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले को फास्ट कोर्ट में लेकर जाएंगे और इसमें शामिल सभी अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। यह भी बता दें कि वाराणसी में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करने के बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए चले गए। शहर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री शाम वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और विमान द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications