New Motor Vehicle एक्ट के खिलाफ वाहन चालकों का प्रदर्शन, वाराणसी से गुजरने वाले हाईवे पर पसरा सन्नाटा
New Motor Vehicle: संसद में पारित New Motor Vehicle एक्ट को लेकर चालकों में नाराजगी साहब तौर पर देखने को मिल रही है। खास तौर पर ट्रक चालकों द्वारा इस एक्ट का विरोध किया जा रहा है। विरोध में ट्रक चालकों और ट्रांसपोर्टरों द्वारा एक जनवरी को धरना प्रदर्शन किए जाने का ऐलान किया गया था।
ऐसे में एक जनवरी को वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जनपदों में ट्रक चालकों द्वारा हड़ताल किया गया। ट्रक चालकों के अलावा कुछ जनपदों में बस चालकों द्वारा भी नियम का विरोध करते हुए हड़ताल किया गया।

बस चालकों की हड़ताल पर जाने के बाद यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इसके अलावा ट्रांसपोर्टर और ट्रक चालकों के हड़ताल पर जाने के चलते वाराणसी से गुजरने वाले राजमार्ग पर सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा।
सोनभद्र जनपद के मधुपुर के समीप कम्हरिया में ट्रक चालकों ने ट्रक को आड़ा तिरछा करके वाराणसी शक्ति नगर हाईवे पर जाम लगा दिया। ट्रक चालकों द्वारा जाम लगाए जाने के बाद वाराणसी से शक्तिनगर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
धरना प्रदर्शन और हड़ताल कर रहे चालकों द्वारा पारित किए गए कानून को एक तरफ बताया गया। चालकों ने यह भी कहा कि इस कानून को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। घटना के बाद स्थिति कोई भी हो कसूरवार चालकों को ही ठहराया जाएगा।
ट्रक चालक विनोद यादव द्वारा बताया गया की दुर्घटना होने के बाद ट्रक चालक अपनी जान बचाते हुए किसी तरह दुर्घटना स्थल से भागते हैं ऐसे में यदि वह घायल की सहायता करने के लिए भी यदि अपने वाहन को रोक देंगे तो घटनास्थल पर पहुंचने वाली पब्लिक उन्हें पीट-पीट मार डालेगी।
इसी तरह वाराणसी के शिवपुरी में स्थित रेलवे स्टेशन के समीप भी ट्रक चालक हड़ताल पर चले गए। ट्रक चालकों ने कहा कि उनके द्वारा किसी भी सामान को ले जाया नहीं जाएगा। पुलिस अधिकारियों द्वारा काफी समझाया गया लेकिन ट्रक चालक काम करने के लिए तैयार नहीं हुए।












Click it and Unblock the Notifications