BHU: फिरोज खान का समर्थक बताकर अब दलित प्रोफेसर को छात्रों ने मारने के लिए दौड़ाया

वाराणसी। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में मुस्लिम प्रोफेसर फिरोज खान की नियुक्ति के बाद छात्रों ने उनको डिपार्टमेंट से हटाने के लिए आंदोलन छेड़ दिया। धरना-प्रदर्शन के बाद छात्रों ने मंगलवार से होने वाली परीक्षा के बहिष्कार की भी घोषणा की थी। सोमवार को डिपार्टमेंट बंद करा रहे छात्रों ने एक दलित प्रोफेसर पर फिरोज खान को समर्थन देने का आरोप लगाकर हमला कर दिया। जान बचाकर भागे दलित प्रोफेसर ने इसकी शिकायत चीफ प्रॉक्टर और वाइस चांसलर से की है।

दलित प्रोफेसर पर हमला

दलित प्रोफेसर पर हमला

दलित असिस्टेंट प्रोफेसर शांतिलाल सालवी के मुताबिक, सोमवार को जब वह अपने केबिन में बैठे थे तब परीक्षा बहिष्कार को लेकर डिपार्टमेंट बंद करा रहे छात्र उन्हें बाहर जाने के लिए दबाव बनाने लगे। जब वह केबिन से बाहर निकले तो छात्रों ने उनको मुस्लिम प्रोफेसर फिरोज खान का समर्थक बताते हुए जातिसूचक गालियां दीं और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद छात्रों ने उन पर हमला बोल दिया और उनको मारने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाकर भागे प्रोफेसर ने कहा कि करीब 400 से ऊपर की संख्या में छात्रों की भीड़ ने उन पर हमला करने की कोशिश की।

कुलपति से की इसकी शिकायत

कुलपति से की इसकी शिकायत

दलित प्रोफेसर ने इसकी लिखित शिकायत चीफ प्रॉक्टर ओपी राय को दी है। उन्होंने डिपार्टमेंट के ही एक वरिष्ठ प्रोफेसर पर छात्रों को उकसाने का आरोप लगाया है। चीफ प्रॉक्टर ओपी राय और वाइस चांसलर राकेश भटनागर ने दलित प्रोफेसर से मुलाकात के बाद इस मामले में एक जांच समिति बनाने की बात कही है। बीएचयू के अधिकारी के मुताबिक, इस मामले में जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। लंका थाने में भी मामला दर्ज किया जा रहा है।

फिरोज खान ने डिपार्टमेंट छोड़ा

फिरोज खान ने डिपार्टमेंट छोड़ा

उधर, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में छात्रों के आंदोलन और परीक्षा बहिष्कार को देखते हुए प्रोफेसर फिरोज खान को यह विकल्प दिया गया है कि वह आर्युवेद या कला संकाय में भी पढ़ा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर पद से फिरोज खान ने इस्तीफा दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+