शादी से पहले ही वर पक्ष ने कर दिया गलत काम, दर्ज हुआ मुकदमा

वाराणसी में शादी करने के लिए अखबार में विज्ञापन प्रकाशित करवाने के बाद साइबर ठगों ने एक परिवार को निशाना बना लिया, भुक्‍तभोगी द्वारा भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है पुलिस तलाश कर रही है।

वाराणसी, 08 अगस्‍त: वाराणसी जिले में साइबर ठगी का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने अखबार में शादी का विज्ञापन देकर कन्‍या पक्ष को ठग लिया। वर पक्ष के लोग सड़क दुर्घटना में घायल होने की बात कह कर कन्या पक्ष से 40 हजार रुपए ले लिए। रुपए लेने के बाद उन लोगों ने फोन पर बात करना बंद कर दिया और अब उनका मोबाइल भी बंद है। ऐसे में कन्या पक्ष द्वारा भेलूपुर थाने में 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

अखबार में विज्ञापन देखकर किए थे संपर्क

अखबार में विज्ञापन देखकर किए थे संपर्क

वाराणसी जिले के डीएलडब्लू क्षेत्र में स्थित एक कॉलोनी में रहने वाले एक पिता ने आरोप लगाया है कि वे अपनी बेटी की शादी के लिए अखबार में विज्ञापन देख रहे थे। 24 जुलाई को उन्होंने एक विज्ञापन देखा जिसमें उन्हें एक बीडीएस डॉक्टर के बारे में दी गई जानकारी अच्छी लगी तो उन्होंने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। वर पक्ष द्वारा बताया गया कि उनके तीन बेटों में एक बेटा बीएचयू में प्रोफेसर है और दूसरा लखनऊ में रेलवे में तैनात है। छोटा बेटा पंकज गंगवार मेरठ में स्थित प्यारेलाल हॉस्पिटल में पोस्टेड है। सब कुछ जानने के बाद पिता ने अपनी बेटी की फोटो और बायोडाटा भेज दिया।

घर देखने के लिए लोगों ने किया आमंत्रित

घर देखने के लिए लोगों ने किया आमंत्रित

वर पक्ष द्वारा कहा गया कि एक बार हमारा घर देख लीजिए और बेटे के बारे में भी जानकारी एकत्र कर लीजिए। कन्या पक्ष घर देखने की तैयारी कर रहा था उसी बीच पंकज गंगवार के पिता अशोक गंगवार ने कहा कि वे 26 जुलाई को परिवार के संग राजस्थान में दर्शन पूजन करने जा रहे हैं, राजस्थान से आने के बाद शादी और अन्य बातचीत होगी। उसी दिन भुक्तभोगी पिता के मोबाइल पर फोन आया कि आपके रिश्तेदार का राजस्थान के वरदोई में एक्सीडेंट हो गया है। फोन करने वाले ने खुद को थाने का इंचार्ज और अपना नाम महेंद्र सिंह यादव बताया।

खाते में मंगवाए 40 हजार रुपए

खाते में मंगवाए 40 हजार रुपए

भुक्तभोगी पिता के अनुसार फोन करने वाले कहा कि आपके रिश्तेदार की गाड़ी से एक मुस्लिम दूध विक्रेता की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इन की जमकर पिटाई की हुई है। फोन करने वाले ने अशोक गंगवार से बात कराया तो वह रोते हुए मदद की गुहार लगाए। उन्होंने कहा कि यहां पर हम से साढ़े तीन लाख रुपए मांगे जा रहे हैं, तीन लाख 10 हजार मेरे पास हैं बस 40 हजार कम पड़ रहे हैं। अशोक गंगवार ने यह भी कहा कि रुपए भेज दीजिए मैं वापस आने पर वापस कर दूंगा।

रुपए पाने के बाद उनका बदल गय रूख

रुपए पाने के बाद उनका बदल गय रूख

उनकी बात सुनने के बाद भुक्तभोगी पिता ने उनके द्वारा बताए गए खाते में 40 हजार रुपए भेज दिए। रुपए भेजने के बाद फिर फोन करने वाले ने पुनः फोन किया तथा 25 हजार रुपए और मांगने लगा। दोबारा पैसा मांगे जाने पर भुक्तभोगी पिता ने पैसा देने से मना कर दिया। उसके बाद अशोक गंगवार तथा फोन करने वाले व्यक्ति से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ। अब उन लोगों द्वारा अपना मोबाइल भी बंद कर दिया गया है। ऐसे में साइबर ठगी होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+