पेशी पर आया मुलजिम सिपाही का हाथ छुड़ाकर फरार, भागते हुए CCTV में हुआ कैद
वाराणसी। वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के कचहरी परिसर में 9 मई को पेशी पर आया बंदी सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी का वीडियो जारी कर जनता से अपील की है कि इस मुलजिम की जानकारी होने पर तत्काल सूचित करें।

कोर्ट ले जाते समय हुआ फरार
मुलजिम का नाम मेहंदी हसन है, जो एनडीपीएस एक्ट में निरुद्ध चन्दौली के मुगलसराय का निवासी है। लॉकअप से उसे सेशन कोर्ट ले जाते समय वो फरार हुआ है जो सीसीटीवी के फुटेज में साफ दिख रहा है। इए घटना के बाद सिपाही की तहरीर पर वाराणसी के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जल्द गिरफ्त में होगा फरार मुलजिम
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि आरोपी कोर्ट ले जाते वक्त फरार हुआ है। पहचान के लिए जनता के बीच सीसीटीवी फुटेज जारी किया गया है। साथ ही सिपाही पर लापरवाही के आरोप की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा फरार मुलजिम की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना हो चुकी है और वो जल्द गिरफ्त में होगा।












Click it and Unblock the Notifications