Varanasi News: कमरे में संदिग्ध हालत में मिला निःसंतान दंपति का शव, पुलिस कर रही जांच
वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के एक कमरे में पति-पत्नी का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। दोनों के कोई संतान नहीं थी।

Varanasi जिले के चेतगंज थाना अंतर्गत बाग बरियार सिंह इलाके में बुधवार को दोपहर में अपने मकान में पति-पत्नी मृत पाए गए। मृतक के रिश्तेदार जब उनके मकान पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खोलवाने के लिए खटखटाए लेकिन अंदर से कोई आहट नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को फोन करके सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पति पत्नी की मौत के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

देर तक दरवाजा खटखटाते रहे रिश्तेदार
दरअसल, चेतगंज थाना अंतर्गत बाग बरियार सिंह इलाके में 58 वर्षीय प्रमोद श्रीवास्तव अपनी पत्नी 55 वर्षीय पूनम श्रीवास्तव के मकान में रहते हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि बीते दो दिन से पति-पत्नी बाहर दिखाई नहीं दे रहे थे। ऐसे में पास पड़ोस के लोगों को लगा कि भीषण ठंड के चलते दोनों लोग अपने घर में ही रह रहे हैं। बुधवार को मृतक प्रमोद के साढू विकास चंद्र श्रीवास्तव उनके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। उसके बाद किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्होंने फोन करके पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा तोड़कर रिश्तेदार और पुलिसकर्मी कमरे में प्रवेश किए।
दो बड़े भाइयों की पहले ही हो चुकी है मौत
बताया जा रहा है कि मृतक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। दो बड़े भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। प्रमोद बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करते थे और उसी से परिवार का पालन पोषण चलता था। दोनों नि:संतान थे। बताया यह भी जा रहा है कि पति पत्नी को कई गंभीर बीमारियां थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बीमार होने के चलते ठंड लगने के कारण दोनों लोगों की मौत हुई होगी। फिलहाल सूचना मिलने के बाद चेतगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को ध्यान में रखते हुए घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए हैं और जांच पड़ताल की जा रही है। चेतगंज थाना प्रभारी का कहना है कि मृत पति पत्नी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications