Varanasi News: प्रतिकार यात्रा मामले में अकेले फंसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, 82 में से 81 आरोपी मुक्त

UP Varanasi News: वाराणसी में 8 साल पुराने प्रतिकार यात्रा मामले में अब यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर अकेले मुकदमा चलेगा। इस मामले में 82 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जिसमें 81 आरोपियों को बरी कर दिया गया है। जानकारी मिलने के बाद अजय राय ने कहा कि उन्हें राजनीतिक द्वेष के कारण फंसाया गया है।

इस मामले में वाराणसी में कांग्रेस के नेताओं द्वारा केंद्र और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ सद्बुद्धि यात्रा भी निकल गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस मामले में जब सभी लोगों को दोष मुक्त कर दिया गया ऐसे में राजनीतिक दिवस के चलते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को फंसा कर रखा गया है।

congress-state-president-ajay-rai-trapped-alone-in-pratikar-yatra-case-in-varanasi-up

यह यात्रा जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से निकाली गई, जो लहुराबीर स्थित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आवास से निकलकर लोहटिया बड़ा गणेश मंदिर पहुंची। सद्बुद्धि यात्रा निकालने वाले कांग्रेस नेताओं द्वारा लोहटिया बड़ा गणेश मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने यह भी कहा कि राजनीतिक द्वेष के कारण उन्हें मामले में फंसाये रखना अनुचित है।

दरअसल, वाराणसी में साल 2015 में अन्याय प्रतिकार यात्रा निकाली गई थी। यात्रा के पीछे सबसे बड़ा कारण था कि गंगा नदी में प्रतिमा विसर्जन पर हाई कोर्ट के रोक लगाने के आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने गंगा नदी में प्रतिमा विसर्जन नहीं होने दिया था। इसी बात से नाराज होकर 22 दिसंबर 2015 को अन्याय प्रतिकार यात्रा निकाली गई थी।

अन्य प्रतिकार यात्रा निकालने के बाद वाराणसी के गोदौलिया चौराहे पर लोग पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के विरोध में धरना प्रदर्शन करने लगे। धरना और विरोध प्रदर्शन में शामिल स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हटाने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान गोदौलिया चौराहे पर भगदड़ मच गई।

भगदड़ मचने के बाद उपद्रवियों ने पुलिस की जीप के साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी और दो दर्जन से अधिक बाइकों तथा पुलिस के वाहन को भी आग वाले कर दिया गया था। कड़ी मशक्कत करने के बाद किसी तरह उपद्रवियों को शांत कराया गया। इस मामले में अजय राय के साथ ही 82 आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अजय राय को छोड़कर बाकी लोगों को दोष मुक्त कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+