काशी में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी में कांग्रेस ऑफिस पर चढ़ाया यह रंग, पार्टी ने दिया प्रशासन को अल्टीमेटम

वाराणसी, 10 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। पीएम के आगमन को देखते हुए वाराणसी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। दरसअल पीएम मोदी अपने इस दौरे पर काशी और देश को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का तोहफा देने जा रहे हैं। वाराणसी के सभी चौक-चौराहों को एक ही रंग में रंगा जा रहा है। इसी रंगरोगन के बीच मैदागिन के कांग्रेस कार्यालय को भी गुलाबी रंग में रंग दिया गया है। कांग्रेस कार्यालय पर बिना अनुमति लिए रंग चढ़ाने पर पार्टी नेता ने नाराजगी जताई है।

Recommended Video

    काशी में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी में कांग्रेस ऑफिस पर चढ़ाया यह रंग
    Congress office in Varanasi painted, party gave ultimatum to administration


    कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने दी चेतावनी
    कांग्रेस के महानगर कार्यालय को रंगे जाने के बाद महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने गुलाबी किये जाने पर कड़ा रुख किया है। राघवेंद्र ने कहा कि आजादी से पहले के बने कांग्रेस कार्यालय को सरकार और प्रशासन ने गुलाबी रंग में रंग दिया है और पार्टी से पूछा भी नहीं। अगर किसी रंग में रंगने से भुखमरी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिलाओं का उत्पीड़न जैसी समस्याओं का समधान हो जाएगा तो हम इसका समर्थन नहीं करेंगे। लेकिन भाजपा सिर्फ धर्म की राजनीति की आड़ में यह सब कर रही है, समस्याओं पर काम नहीं कर रही है। हमने प्रशासन को 36 घंटे का समय दिया है। कहा है कि प्रशासन माफी मांगे और कांग्रेस कार्यालय को पुराने रंग में रंगे। अगर ऐसा नहीं किया गया तो हमलोग आगे कानूनी कार्रवाई करेंगे।

    Congress office in Varanasi painted, party gave ultimatum to administration

    काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
    काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर स्थानीय सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। यहां वे बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के साथ ही करीब 3 घंटे मन्दिर परिसर में बिताएंगे। यहां की शुरू होने वाली सेवाओं और आर्ट गैलरी से लेकर अन्य नजारों का दीदार करेंगे। वे एक सभा को भी सम्बोधित करेंगे जिसके लिए मंदिर चौक में एक मंच बनाया जाएगा, इस सभा मे विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+