प्रज्ञा के बयान पर बोले हार्दिक, भाजपा आतंकवाद को समर्थन देने वाली पार्टी

Varanasi News, वाराणसी। कांग्रेस के स्टार प्रचार व गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल शुक्रवार को सातवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वाराणसी पहुंचे। उन्होंने बीजेपी पर आतंकवाद का समर्थन करने वाली पार्टी तक बता दिया। साथ ही बनारस के लोगों को सचेत करते हुए अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाई। कहा मैं और मेरे जैसे लोग सालों से गुजरात में यही सब झेल रहे हैं।

भाजपा करती है आतंकवाद का समर्थन: हार्दिक

भाजपा करती है आतंकवाद का समर्थन: हार्दिक

वाराणसी के रमना गांव पहुंचे हार्दिक ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि प्रज्ञा ठाकुर इस तरह के बयान पहले भी देती रही हैं। उन्होंने तो शहीत हेमंत करकरे को श्राप दे दिया था। कहा कि ऐसे लोग अगर भाजपा के साथ हैं तो फिर यही कहा जा सकता है कि भाजपा आतंकवाद का समर्थन करती है। हार्दिक ने कहा पीएम मोदी ने पिछले पांच सालों में कुछ नहीं किया तो वह मीडिया के सवालों के जवाब क्या देंगे। बीजेपी के 300 प्लस सीटें लाने पर बोले कि इन्होने तो गुजरात चुनाव से पहले भी 150 सीटे लाने का दावा किया था पर 99 में ही निबट गए।

कांग्रेस नहीं करती व्यक्तिगत हमले

कांग्रेस नहीं करती व्यक्तिगत हमले

बसपा सुप्रीमों मायावती के नरेंद्र मोदी की पत्नी को लेकर दिए बयान पर कहा कि आज लोगों को बहुत बुरा लग रहा, जब ये लोग सोनिया गांधी को क्या-क्या नहीं कहे, तब तो किसी ने ऐसा सवाल नहीं किया। कहा मैं मायवती के बयान का समर्थन करता हूं।

अजय राय को जीताने की अपील

अजय राय को जीताने की अपील

हार्दिक ने कहा कि आतंक को भी समर्थन एवं संरक्षण देने वाली पार्टी है। ऐसी पार्टी के जिन नेताओं ने गुजरात को बर्बाद किया। सामाजिक न्याय और नौजवानों के रोजगार तथा किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वालों को रौंदा वही लोग बनारस को बर्बाद करने पर तुले हैं। इनसे बनारस को मुक्त कराने का फैसला लीजिए। उन्होंने कहा कि एक विधायक के रूप में लंबे समय तक अपने को योग्य जनप्रतिनिधि साबित करने वाले अजय राय को बनारस जीताये।

ये भी पढ़ें:- वाराणसी सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+