प्रियंका गांधी के साथ नाव पर चढ़ते वक्त गंगा में गिरे अजय कुमार लल्लू, डूबते-डूबते बचे

वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के वाराणसी दौरे के दौरान यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गंगा नदी में गिर गए। दरअसल, अजय कुमार लल्लू प्रियंका गांधी के साथ रामघाट जाते वक्त नाव पर चढ़ रहे थे, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नदी में गिर गए। हालांकि, तुरंत ने बचा लिया गया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Recommended Video

      Varanasi में Priyanka Gandhi, Boat पर चढ़ते वक्त Ganga में गिरे Ajay Kumar Lallu |वनइंडिया हिंदी
      congress leader ajay kumar lalu fell into ganga river during priyanka gandhi varanasi visit

      कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचीं। प्रियंका नाव से पंचगंगा घाट स्थित श्रीमठ पहुंचीं। यहां उन्होंने सीएए विरोध के दौरान गिरफ्तार चंपक के माता-पिता एकता और रवि से मुलाकात की। प्रियंका ने मठ में बीएचयू के छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने संपूर्णानंद संस्‍कृत वि​श्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के जीते हुए प्रत्‍याशियों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

      बता दें, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ वाराणसी के बेनियाबाग में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान मासूम बच्ची चंपक के माता-पिता सहित 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। महमूरगंज के शिवाजीनगर निवासी एकता और रवि की सवा साल की बच्ची चंपक कई दिनों तक परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ रही थी, बाद में एकता को रिहा कर दिया गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+