2 अगस्त को मोदी के संसदीय क्षेत्र में सोनिया गांधी भरेंगी हुंकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चुनावी रण में कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरु कर दी है। पहले शीला दीक्षित को यूपी में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया उसके बाद लखनऊ में राहुल गांधी लोगों व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। राहुल गांधी के कार्यक्रम के बाद सोनिया गांधी भी वाराणसी में रोड शो के जरिए अपनी ताकत झोकेंगी।

राहुल बोले यूपी के पुलिस स्टेशन राजनीति का अड्डा, केंद्र गरीबो को दबा रहा

Congress is all set to roar in Varanasi with the Mega show of Sonia Gandhi

गौरतलब है कि कांग्रेस सूबे में 26 जगहों पर बस यात्रा निकालेगी। इन बस यात्राओं के जरिए पार्टी लोगों के बीच संवाद स्थापित करने का काम करेगी। यूपी में कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने चुनाव के मद्देनजर अभी से बड़े कार्यक्रमों का आयोजन शुरु कर दिया है। कांग्रेस 27 साल यूपी बेहाल के नारे से दिल्ली से कानपुर की बची बस यात्रा भी शुरु कर चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सोनिया गांधी की रैली के लिए कांग्रेस अपनी कमर कस चुकी है और कार्यकर्ता अभी से वाराणसी में पूरी ताकत झोंकने में जुट गये हैं। कांग्रेस के रणनीतिकार पीके की मानें तो आने वाले समय में यूपी कांग्रेस और आक्रामक तरीके से मैदान में उतरेगी। साथ ही ऐसे प्रचार का दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस को यूपी में हर लोगों तक पहुंचाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+