'मोदी सरकार के हवाई विकास को आईना दिखाता सीवर', Video शेयर कर अजय राय ने BJP पर साधा निशाना
Varanasi Video: कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय द्वारा वाराणसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए नजर आए ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।
वायरल वीडियो वाराणसी के सेंट्रल जेल रोड का बताया जा रहा है। सेंट्रल जेल रोड चौराहे पर सीवर ओवरफ्लो के चलते नाले का पानी सड़क पर फैला हुआ है। इसे शेयर करते हुए अजय राय द्वारा भाजपा को घेरने का प्रयास किया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दो दिन पहले फीवर ओवरफ्लो करने के चलते गंदा पानी फैलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां अक्सर सीवर ओवरफ्लो करने लगता है जिससे बदबू के बीच लोगों को गुजरना पड़ता है।
सोशल साइट एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लिखा है कि "प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सेंट्रल जेल चौराहे पर सीवर ओवरफ्लो, पिछले 10 सालों में मोदी सरकार द्वारा हुए विकास को आईना दिखा रहा है।"
पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे अजय राय
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे थे। इस बार वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 152513 वोट से चुनाव जीते हैं।
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इंडिया गठबंधन द्वारा कांग्रेस से अजय राय को चुनाव मैदान में उतारा गया था। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अजय राय के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी।
यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार वाराणसी से काफी कम वोटो के अंतर से चुनाव जीते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 612970 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को 460457 वोट मिले थे।
इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय के वोटो का प्रतिशत भी काफी अधिक बढ़ा है, ऐसे में कांग्रेस वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए अजय राय को ही सामने खड़ा कर सकती है। अजय राय भी स्थानीय लोगों की परेशानियों को शेयर करते हुए बाहरी बना काशी वासी का नारा बुलंद करना शुरू कर चुके हैं।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यही कारण है कि अजय राय द्वारा वाराणसी का वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास पर सवाल उठाया गया है। भविष्य में भी अजय राय इसी तरीके से बीजेपी पर हमलावर देखे जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications