CM योगी ने पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा, अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों से बोले मन लगाकर करें पढ़ाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 23 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को ध्यान में रखते हुए CM मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाराणसी पहुंचे और अब तक की गई तैयारियों के विस्तृत समीक्षा किए। इस दौरान उन्होंने करसड़ा मैं इस्थित अटल आवासीय विद्यालय और गंजारी गांव में बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर सभी तैयारियों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के पश्चात्य सर्किट हाउस में पहुंचे और अधिकारियों संग बैठक किए और बैठक के उपरांत वाराणसी में दर्शन पूजन भी किए।

उन्होंने करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर वहां पढ़ रहे बच्चों और उनके परिवारों के बारे में पूछताछ की तथा विद्यालय में दी जा रही शिक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से उनके आवास, भोजन, शिक्षा आदि व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्कूल में रहने के दौरान घर-परिवार की याद आने के बारे में पूछताछ करने के साथ ही बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों व स्कूल प्रधानाचार्य को शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों को उच्चस्तरीय शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये।
यह भी बता दें कि वाराणसी के करसड़ा में 66.54 करोड़ रुपये की लागत से 12.25 एकड़ में बने अटल आवासीय विद्यालय में गरीब मजदूरों के 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक जूनियर हाई स्कूल और माध्यमिक विद्यालय की मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी।
करसड़ा में निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से वाराणसी के गंजारी गांव में बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्गों की मरम्मत के साथ-साथ कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आने वाले विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के परिवहन और उन्हें उनके गंतव्य तक वापस ले जाने आदि की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण करने के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस में भी उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक करने के बाद काशी के कोतवाल काल भैरव और बाबा विश्वनाथ दरबार में उन्होंने दर्शन पूजन किया।












Click it and Unblock the Notifications