CM Yogi in Varanasi : वाराणसी में हेल्थ सेक्टर को मिलेगा बूस्ट, सीएम ने BHU में प्रोजेक्ट्स का किया निरीक्षण

CM Yogi in Varanasi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दूसरे दिन वाराणसी में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर बदलने के निर्देश दिए। बीएचयू में बन रहे देश के तीसरे नेशनल एजिंग सेंटर और ट्रॉमा सेंटर के क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण कर उन्होंने अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के आदेश दिए।

सीएम योगी ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं का निर्माण युद्धस्तर पर पूरा किया जाए ताकि काशी और पूर्वांचल के लोगों को बेहतर इलाज जल्द मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियंताओं से कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और तय समय में काम हर हाल में पूरा हो।

CM Yogi in Varanasi dityanath visit

इससे पहले मुख्यमंत्री ने काशी के कोतवाल कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद वे सीधे बीएचयू परिसर पहुंचे, जहां विकास कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

बीएचयू में बुजुर्गों के लिए बनेगा देश का तीसरा एजिंग सेंटर

आईएमएस बीएचयू में बन रहे इस नेशनल सेंटर फॉर एजिंग की खास बात यह होगी कि बुजुर्गों को एक ही छत के नीचे जांच और इलाज की सभी सुविधाएं मिलेंगी। अभी तक देश में ऐसे सेंटर केवल दिल्ली एम्स और मद्रास मेडिकल कॉलेज में हैं।

करीब 147 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस सेंटर में छह मंजिला इमारत खड़ी की जा रही है, जिसमें 200 बेड होंगे। यहां 60 साल से अधिक आयु के मरीजों को विशेष इलाज मिलेगा। हर दिन बीएचयू अस्पताल में आने वाले 8 हजार मरीजों में बड़ी संख्या बुजुर्गों की होती है।

ट्रॉमा सेंटर में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

सीएम योगी ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में 119 करोड़ रुपये से बन रहे न्यू बिल्डिंग ऑफ क्रिटिकल केयर सेंटर का भी जायजा लिया। यह सेंटर 150 बेड का होगा और यहां तीन मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बनाए जा रहे हैं।

इसके अलावा सेंटर में आईसीयू जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। खास बात यह है कि यहां 40 बेड का एक अलग बर्न वार्ड भी बनाया जा रहा है, जिससे आग या जलने की घटनाओं में घायल मरीजों को तत्काल इलाज मिलेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी में इन दोनों प्रोजेक्ट्स के पूरा होते ही स्वास्थ्य सुविधाओं का नया अध्याय शुरू होगा। बुजुर्गों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और गंभीर मरीजों के लिए अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध होगा।

सीएम योगी ने अफसरों को चेताया कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि काम समय से पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है।

निरीक्षण से पहले मुख्यमंत्री योगी ने काशी विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने काशी के लोगों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे सीधे परियोजना स्थलों पर पहुंचे और वहां काम का जायजा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+