एंबुलेंस के लिए रुक गया CM Yogi का काफिला, मरीज के परिजन बोले 'इस बात को कभी नहीं भूलेंगे'
वाराणसी में एंबुलेंस को देखने के बाद CM Yogi का काफिला रुक गया, बीमार महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है
CM Yogi शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे थे। वाराणसी के सारनाथ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री काफिले संग जा रहे थे, उसी समय उन्हें पुलिस कमिश्नर वाराणसी द्वारा एक एंबुलेंस के बारे में जानकारी दी गई। एंबुलेंस में बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए समस्या न होने पाए, इसे देखते हुए सीएम योगी ने अपना काफिला रुकवा दिया। काफिला रुकते ही सीएम के काफिले में चल रहे अन्य अधिकारियों को भी इसके बारे में जानकारी मिली। एंबुलेंस को रास्ता देने के साथ ही पुलिस की निगरानी में एंबुलेंस को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। इस घटना से जहां बीमार महिला के परिजन काफी खुश हैं, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मानवीय संवेदना को लेकर भी लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

प्रसव के बाद हो रहा था अत्यधिक रक्तस्राव
दरअसल चौबेपुर थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के रहने वाले अभिषेक सिंह की पत्नी अंजली सिंह को शुक्रवार को प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद एकाएक अंजली को रक्तस्त्राव होने लगा। उसे नजदीकी चिकित्सालय में दिखाया गया‚ जहां से डॉक्टरों ने हायर हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से लेकर अंजलि को वाराणसी शहर में आ रहे थे, उसी समय सीएम योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन से सारनाथ के लिए प्रस्थान किए थे। उसी समय अंजली को लेकर उसके परिजन सारनाथ तिराहे के समीप पहुंचे गए।
पुलिस कमिश्नर ने दी सीएम को जानकारी
महिला की स्थिति काफी खराब थी ऐसे में ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्काल पुलिस कमिश्नर को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर ने मुख्यमंत्री को सूचित किए। ऐसे में मुख्यमंत्री ने काफिला तुरंत रुकवा दिया और एंबुलेंस के लिए रास्ता खाली करा दिया गया। उसके बाद एंबुलेंस के साथ पुलिसकर्मी भी अस्पताल तक गए जहां महिला को भर्ती कराया गया। महिला के पति अभिषेक सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी की हालत काफी खराब थी और अब अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जो आज किया गया है उसे वे और उनके परिवार वाले कभी नहीं भूल पाएंगे। यह घटना उनके और उनके परिवार के लिए एक यादगार घटना बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications