सीएम योगी ने जौनपुर और वाराणसी में जनसभा को किया संबोधित, बोले-पिछली सरकारों ने कर डाला बर्बाद
यूपी निकाय चुनाव प्रचार के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी और जौनपुर में जनसभाओं को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुआ और बबुआ तथा भाई और बहन की सरकार ने युवाओं के हाथ में तमंचा पकड़ाने का काम क

यूपी निकाय चुनाव 2023 के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार जनसभाएं की जा रही हैं। सोमवार को सीएम योगी जौनपुर और वाराणसी में जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोले।
जौनपुर में उन्होंने माता शीतला की धरा और ऋषि मुनियों की भूमि को नमन करते हुए कहा कि बुआ-बबुआ और भाई-बहन की सरकार ने जौनपुर को बर्बाद कर दिया। ऐसा भी समय आ गया था जब जौनपुर की पहचान के लिए संकट पैदा हो गया था।
जौनपुर की धारा ने कई विद्वान दिए विपक्षी पार्टियों ने न केवल गोमती नदी के जल को प्रदूषित किया बल्कि यहां के इत्र और इमरती की मिठास को कड़वाहट में बदलने का काम किया। आगे उन्होंने कहा कि आज जौनपुर अपनी पुरानी पहचान बनाते हुए आगे बढ़ रहा है।
नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के समय लोग आते हैं और बड़े-बड़े वादे करके चले जाते हैं। ऐसे लोगों से जौनपुर की जनता को सतर्क रहना चाहिए। आज उत्तर प्रदेश में चारों ओर विकास की लहर चल रही है।
उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेज, हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर सहित कई योजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में गरीबों के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। 6 साल के अंदर ही ग्रामीण इलाकों में 54 लाख आवास दिया गया।
उपलब्धियों को गिनाते हुए जौनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 20 हजार से अधिक लोगों को एक-एक आवास देने का भी जिक्र किया। आगे उन्होंने कहा कि जौनपुर के इत्र इमरती और ईमानदारी से यहां के लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है।
जौनपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। वाराणसी की मिनी स्टेडियम में मौजूद जनसभा को संबोधित करते हुए भी सीएम योगी विपक्षी पार्टियों पर हमलावर दिखे। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों भी गिनाईं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications