Varanasi News: सीएम थे शहर में और रिश्वत ले रहा था दरोगा, एंटी करप्शन ने रंगे हाथ पकड़ा, मुकदमा दर्ज

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को वाराणसी आने वाले हैं। प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री शहर में मौजूद थे। इसी बीच वाराणसी कमिश्नरेट के एक दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

दरोगा के पकड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा तरह तरह के मैसेज शेयर किए जा रहे हैं। फिलहाल पकड़े गए दरोगा के खिलाफ वाराणसी कमिश्नरेट के मिर्जामुराद थाने में एंटी करप्शन टीम द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद दरोगा के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

cm-was-in-varanasi-city-and-inspector-was-taking-bribe-anti-corruption-team-caught-him

दरअसल, यह पूरा मामला वाराणसी कमिश्नरेट के राजातालाब थाने का है। राजातालाब थाने के कस्बा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला पर शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया कि राजातालाब थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 113/23 की धारा 323,504,506, 386 की विवेचना उनके द्वारा की जा रही थी। इसी मुकदमे में धारा कम करने के लिए उनके द्वारा 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी गई।

रिश्वत मांगे जाने के बाद शिकायतकर्ता द्वारा इसके बारे में एंटी करप्शन टीम को सूचना दी गई। एंटी करप्शन की टीम ने शिकायतकर्ता से बात किया और सोमवार को दरोगा द्वारा मांगे गए रुपए को देने के लिए शिकायतकर्ता को भेजा। दरोगा ने शिकायतकर्ता से रुपया लेने के बाद अपने कमरे में रख दिया।

उसके बाद रुपए देकर शिकायतकर्ता जब बाहर निकला तो थोड़ी ही देर में एंटी करप्शन टीम वहां पहुंच गई। इस दौरान दरोगा द्वारा रुपयों की गिनती की जा रही थी। ऐसे में एंटी करप्शन टीम द्वारा एसआई धर्मेंद्र कुमार शुक्ला रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद एंटी करप्शन की टीम आरोपी दरोगा को लेकर समीप में स्थित मिर्जामुराद थाने पहुंची।

मिर्जामुराद थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए दरोगा के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी बता दें कि वाराणसी कमिश्नरेट में दरोगा द्वारा रिश्वत लिए जाने का यह पहला मामला नहीं है, अभी हाल ही में वाराणसी कमिश्नरेट के मंडुआडीह थाना अंतर्गत मड़ाैली चौकी इंचार्ज रहे अजय यादव को भी 25000 रुपए की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम में रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+