'जमीन के झाड़ू से खाने वाले टेबल की सफाई', वाराणसी एयरपोर्ट का वीडियो वायरल
वाराणसी, 25 अप्रैल: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार की शाम एक महिला सफाईकर्मी की हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दरअसल, एयरपोर्ट पर मौजूद वीएन मिश्र नाम के एक यात्री ने अपने कैमरे में सफाईकर्मी उस हरकत को कैद कर लिया, जिसमें वह झाड़ू से खाने की टेबल साफ कर रही है। इसी झाड़ू से पहले उसने जमीन को साफ किया था। यात्री ने ट्वविटर पर वीडियो शेयर करते हुए मामले की शिकायत की।

'ज़मीन के झाड़ू से ही, आपके खाने वाले टेबल की सफ़ाई'
यात्री वीएम मिश्र ने अपने पोस्ट में लिखा, 'वाराणसी हवाई अड्डा। ज़मीन के झाड़ू से ही, आपके खाने वाले टेबल की सफ़ाई! आज शाम, 3.30 पर। पहली मंज़िल गेट पांच के बगल में।' सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए जाने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट चर्चा में आ गया। वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने कमेंट्स करना चालू कर दिए। इस मामले को संज्ञान लेते हुए वाराणसी एयरपोर्ट प्राधिकरण ने आखिरकार सफाई कर्मी पर कार्रवाई करते हुए गलती मानी है और इस प्रकरण पर ट्वीटर पर ही एयरपोर्ट की ओर से कार्रवाई की जानकारी दी गई है।
सपा ने बीजेपी पर साधा निशाना
वीडियो पर रिप्लाई देते हुए सपा प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने लिखा, 'वाराणसी एयरपोर्ट के जिम्मेदार लोगों को भाजपा नेताओं की सेवा से फुरसत मिलेगी तब न यात्रियों का ध्यान रखेंगे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'झाड़ू में लक्ष्मी का वास होता है ... लेकिन इसका उपयोग धरती को साफ करने हेतु होता है।'
महिला सफाई कर्मी को किया गया सस्पेंड
इस बारे में एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला सफाईकर्मी के पास सफाई के उपकरण थे और ऐसा उसने जल्दबाजी में किया। हालांकि, वीडियो जानकारी में आने के बाद महिला कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर सफाई करने वाली संस्था को भी चेतावनी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications