Varanasi: शपथ लेने के बाद नगर आयुक्त ने मेयर को भेंट की चांदी की गदा, भारी भीड़ के चलते हुई धक्का-मुक्की

वाराणसी में मेयर पद की शपथ लेने के बाद परंपरा के अनुसार नगर आयुक्त द्वारा उन्हें चांदी की गदा भेंट की गई। 2 सभासदों ने संस्कृत एवं चार मुस्लिम महिलाओं ने उर्दू में शपथ ली।

City commissioner presented silver mace to mayor in Varanasi

Varanasi: नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर अशोक तिवारी ने शुक्रवार को विधिवत शपथ ली। आयुक्त कौशल राज शर्मा ने महापौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर अशोक तिवारी ने सभी 100 नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मेयर अशोक तिवारी ने जहां संस्कृत में, दो नवनिर्वाचित पार्षदों ने संस्कृत में और चार मुस्लिम महिलाओं ने उर्दू में शपथ ली। मेयर पद की शपथ लेने के बाद परंपरा के अनुसार नगर आयुक्त द्वारा उन्हें चांदी की गदा भेंट की गई।

शपथ ग्रहण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शपथ लेने के बाद महापौर अशोक तिवारी को बधाई दी। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वाराणसी जहां प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है, वहीं दुनिया की सबसे पुरानी और सांस्कृतिक राजधानी भी है।

उन्होंने कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने आए थे तो उन्होंने कहा था कि मैं न तो आया हूं और न ही किसी ने भेजा है, मां गंगा ने मुझे बुलाया है। उन्होंने कहा कि एक दिन अमेरिका हमारे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को वीजा नहीं दे रहा था और आज वह दिन है जब अमेरिका के राष्ट्रपति हमारे लोकप्रिय नेता का स्वागत कर रहे हैं। यह देख कर देशवासियों का सीना 56 इंच का हो जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने वाराणसी के अस्सी घाट पर फावड़ा चलाकर पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया था। उन्होंने वाराणसी शहर की स्वच्छता की आवश्यकता के बारे में बोलते हुए नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों से जनहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की।

इस दौरान मेयर अशोक तिवारी ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, मुख्य सड़कों के साथ-साथ गलियों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि को और मजबूत किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र 'दयालु', जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक सुनील पटेल के अलावा क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, प्रदेश सह प्रभारी(बिहार) सुनील ओझा, महानगर अध्यक्ष विधासागर राय, चेतनारायण सिंह सहित अन्‍य नेता मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के दौरान भारी संख्या में भीड़ पहुंच जाने के चलते रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। इस दौरान भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भाजपा के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोक लिया गया, जिसके चलते उन लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+