Varanasi: मुख्य सचिव ने काशी विश्वनाथ धाम में किया दर्शन

Varanasi: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे वाराणसी, काशी विश्वनाथ धाम में किए दर्शन

वाराणसी, 29 जुलाई : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी पहुंचने के बाद, पहले दिन वे आईआईटी बीएचयू में नमामि गंगे और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ अर्बन अफेयर्स के तत्वाधान में नदियों को लेकर आयोजित एक प्रतियोगिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रतियोगिता में विजेता लोगों को उन्होंने पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नदियों के पुनर्जीवित करने के लिए उन्हें स्वच्छ रखना जितना आवश्यक है, उतना ही आवश्यक शहरी जल निकायों को फिर से पुनर्जीवित करना भी है। तालाबों को साफ करने के साथ ही हम उसके किनारे पेड़ पौधे लगा सकते हैं। ऐसा करने से भूगर्भ जलस्तर में भी सुधार होगा तथा मनोरंजन और पर्यटन के लिए भी यह काफी लाभदायक होगा।

D S Mishra

काशी विश्वनाथ धाम में किए दर्शन
बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र बाबा विश्वनाथ दरबार में पहुंचे। वहां उन्होंने विधिवत दर्शन पूजन किया। उनके साथ मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल भी मौजूद रहे। बाबा धाम में दर्शन पूजन करने के साथ ही सावन में की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियो से उन्होंने चर्चा किया। दर्शन पूजन और सुरक्षा के बिंदुओं पर चर्चा करने के बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस में वे रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार को अधिकारियों संग बैठक पर मोहर्रम और सावन में पड़ने वाले त्योहारों को लेकर मंत्रणा करेंगे। संभावना यह भी जताई जा रही है कि मुख्य सचिव शनिवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक बनने वाले रोपवे के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं और स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+