पुलिस नाकाम-अपराधी बेलगाम: मोदी के संसदीय दफ्तर के बाहर चेन स्‍नेचिंग

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का संसदीय कार्यालय की बात हो तो दिमाग में फौरन यही बात आयेगी कि हाई अलर्ट सिक्‍योरिटी होती होगी जहां परिदां भी बिना इजाजत पर पर ना मार सके। मगर उसी वक्‍त आपको संसदीय कार्यालय के बाहर ही एक महिला से चेन स्‍नेचिंग की खबर मिले तो हैरान हो जाएंगे। ऐसी ही एक वारदात सामने आई है। नरेन्‍द्र मोदी का संसदीय कार्यालय देखने गई एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश चेन खींचकर भाग निकले।

Chain snatching near Naredra Modi's office in Varanasi

इस वारदात ने संसदीय कार्यालय के आस-पास सुरक्षा की कलई खोल दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक नरेन्‍द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी के लेन नंबर 14 निवासी विश्वनाथ मंदिर के ट्रस्टी एवं बनारसी साड़ियों के कारोबारी उमाशंकर पोद्दार की बहू अमिता पत्नी आशीष रोजाना की तरह गुरुवार शाम तकरीबन छह बजे अपनी बेटी को डांस क्लास से लेकर वापस आ रही थीं। रास्ते में बेटी ने पीएम कार्यालय देखने की इच्छा जाहिर की।

अमिता बेटी के साथ वहां रुक गईं। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आए और उनके गले से चेन खींच ली। अमिता कुछ समझ पातीं इससे पहले बदमाश फरार हो गए। हड़बड़ी में अमिता ने घर जाकर अपने पति को घटना की जानकारी दी। परिवार वालों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर लौट गई। उमाशंकर पोद्दार ने बताया कि पॉश कालोनियों में महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस तहरीर लेकर चुप बैठ जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+