नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी, छूने लगा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के पैर

वाराणसी के शहर दक्षिण सीट से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार राकेश त्रिपाठी नामांकन स्थल पर पहुचे तो वहां सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस के जवानों और अधिकारियो के पैर छूने शुरू कर दिए।

वाराणसी। चुनाव में प्रत्याशी वोट मांगने के लिए कई तरह के पैंतरे अपनाते ही हैं लेकिन पर वाराणसी में बसपा प्रत्याशी ने कुछ अलग ही कर दिखाया। वाराणसी के शहर दक्षिण सीट से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार राकेश त्रिपाठी नामांकन स्थल पर पहुचे तो वहां सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस के जवानों और अधिकारियो के पैर छूने शुरू कर दिए। ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों के पैर छूने की राकेश त्रिपाठी की तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी, छूने लगा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के पैर
क्या है पूरा मामला
बुधवार को नामांकन के पांचवें दिन भाजपा, कांग्रेस- समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सहित कई निर्दल प्रत्याशियों ने इस चुनाव में अपना भाग्य आजमाने के लिए पर्चा दाखिल किया। वाराणसी की शहर दक्षिण सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। विधान सभा में सत्ता परिवर्तित होने के पूरे आसार हैं, जिसका फायदा सपा-कांग्रेस गठबंधन, बीएसपी सहित कई निर्दल उम्मीदवार उठाना चाहते हैं। जिसके लिए तमाम हथकण्डे भी अपनाए जा रहे हैं।

एक तरफ जहां कांग्रेस ने इस सीट के लिए अपने पूर्व सांसद को मैदान में उतारा हैं तो बीएसपी के प्रत्याशी भी इस सीट पर गजराज की गरज मायावती तक पहुंचाना चाहते हैं जिसके लिए ये बीते 4 महीने से दक्षिणी विधान सभा के वोटरों का हालचाल लेने और उन्हें सहायता देने पहुंच जाया करते थे। ऐसे में अब समय आ गया हैं कि अपनी बनाई हुई जमीन पर कुछ ऐसा कर दिखाया जाये जिसकी किसी को उम्मीद भी ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+