Varanasi News: सीजर की गोली मारकर हत्या, शीशा नीचे करते ही कार सवारों ने की फायरिंग, दहल गया इलाका

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार शाम बाबतपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं।

यह घटना वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर बाबतपुर में फ्लाईओवर पर हुई। मृतक सीजर किस्त पर ली गई गाड़ियों से किस्त वसूलने का काम करता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्‍द ही आरोपितों को पकड़ा जाएगा।

caesar-shot-by-people-riding-in-a-car-on-the-highway-in-varanasi

बताया जा रहा है कि चोलापुर थाना क्षेत्र के पलहीपट्टी निवासी 45 वर्षीय वीर बहादुर सिंह अपने तीन साथियों के साथ रविवार शाम बाबतपुर चौराहे के समीप कार लेकर खड़ा था। उसी समय पता चला कि जौनपुर की तरफ से एक गाड़ी आ रही है जिसका किस्त नहीं जमा है।

गाड़ी के बाबतपुर में पहुंचने के बाद वीर बहादुर सिंह कर में अपने साथियों के साथ सवार होकर उसे गाड़ी का पीछा कर लिया। बाबतपुर फ्लाईओवर पर पहुंचने के बाद उसने कार को रोक लिया।

रोकने के बाद वीर बहादुर सिंह कार सवार लोगों के पास पहुंचा। बताया जा रहा है कि कार का शीशा उतारने के बाद कार में मौजूद लोगों से उसकी कहासुनी हुई। कहासुनी होने के बाद कार सवार लोगों ने उसे गोली मार दी।

गोली मारने के बाद वीर बहादुर सिंह जब सड़क पर गिर गया तो कर चालक कर लेकर फरार हो गए। इधर वीर बहादुर सिंह के साथ मौजूद उसके सहयोगी उसे अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर फूलपुर, बड़ागांव और सिंधोरा आदि तीन थानों की पुलिस तथा गोमती जोन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे हैं।

पुलिस द्वारा मृतक वीर बहादुर सिंह के साथियों से भी पूछताछ की जा रही है और जिस गाड़ी का उन्होंने पीछा किया था उसके नंबर के आधार पर कार मालिक की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+