UP: सर्व सेवा संघ की 20 इमारतें ध्वस्त, विरोध कर रहे लोग हिरासत में, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
UP Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के राजघाट में स्थित सर्व सेवा संघ की भवनों पर शनिवार को बुलडोजर चलाया गया। शनिवार शाम तक तक भवनों को ध्वस्त किया जाता रहा और 5 बजे तक कुल 20 भवनों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान विरोध करने वाले लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
सर्व सेवा संघ पर चलाए जा रहे बुलडोजर के विरोध में सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के पोस्ट लिख रहे हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी के अलावा कई अन्य नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है। प्रोफेसर आनंद का कहना है कि गांधीवादियों को सोशल मीडिया के जरिए शांतिपूर्वक विरोध करना चाहिए।

दरअसल, उत्तर रेलवे प्रशासन और सर्व सेवा संघ के बीच काफी समय से विवाद चला रहा था। बताया जा रहा है कि इस मामले में हाईकोर्ट द्वारा जिलाधिकारी को इसका निपटारा करने के लिए कहा गया था। ऐसे में जिलाधिकारी कि कोर्ट द्वारा 26 जून को फैसला सुनाया गया कि जिस जमीन पर सर्व सेवा संघ काबिज है वह जमीन रेलवे की है।
26 जून को ही जिलाधिकारी द्वारा जारी एक नोटिस सर्व सेवा संघ के भवन पर चस्पा किया गया था। जिसमें सर्व सेवा संघ को खाली करने के लिए कहा गया था। नोटिस में यह भी लिखा गया था कि 30 जून को सर्व सेवा संघ के भवनों को धराशाई कर दिया जाएगा।
नोटिस जारी करने के बाद सर्व सेवा संघ के लोगों द्वारा विरोध जताया गया। इसके अलावा भवन को बचाने के लिए सर्व सेवा संघ से जुड़े लोग हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट गए लेकिन कोई राहत नहीं मिली। बीते 22 जुलाई को भारी फोर्स की मौजूदगी में सर्व सेवा संघ परिसर में बने भवनों को खाली करा दिया गया था।
सर्व सेवा संघ बचाने के लिए वाराणसी से दिल्ली तक लड़ाई चली कई दिग्गजों ने मोर्चा संभाला लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। 9 अगस्त को वाराणसी में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर, किसान नेता राकेश टिकैत सहित जेएनयू के शिक्षक गांधीवादी विचारधारा के लोग एक जनसभा भी किए थे। जनसभा में भी विरोध प्रदर्शन किया गया था।
विरोध प्रदर्शन के बाद शनिवार को अचानक 6 बुलडोजर लेकर भारी फोर्स के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद अधिकारियों द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रारंभ की गई। इस दौरान वहां पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया उसके बाद कार्यवाही प्रारंभ हुई। शाम 5 बजे तक 20 इमारतों पर बुलडोजर चलाया जा चुका था।












Click it and Unblock the Notifications